28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedGQG पार्टनर्स ने फिर जताया अडानी ग्रुप पर विश्वास, इस कंपनी में...

GQG पार्टनर्स ने फिर जताया अडानी ग्रुप पर विश्वास, इस कंपनी में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर है। अडानी ग्रुप में बंपर निवेश कर रही यूएस बेस्ड इन्वेस्टमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने एक और बड़ी डील की है। जीक्यूजी ने बुधवार को बल्क डील के जरिए अडानी पावर में हिस्सेदारी खरीदी है। जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट फंड और गोल्डमैन सैश जीक्यूजी पार्टनर्स इंटरनेशनल ने 4242 करोड़ रुपये में अडानी पावर में 3.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। एक्सचेंज पर उपलब्ध बल्क डील डेटा से यह जानकारी मिली। इस बीच प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग ने 1.2 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। एक अन्य प्रमोटर इकाई एफ्रो एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट्स ने सौदे में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी।

प्रमोटर ग्रुप इकाइयों ने एक साथ अडानी पावर में करीब 8.1 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। जून 2023 तक वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग की कंपनी में 5% हिस्सेदारी थी और एफ्रो एशिया ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट्स की 6.88% हिस्सेदारी थी।

धड़ाधड़ अडानी कंपनियों में पैसा लगा रहा GQG
यूएस बेस्ट शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद जीक्यूजी पार्टनर्स ने मार्केट सेंटीमेंट के खिलाफ जाकर अडानी के शेयरों में निवेश शुरू किया था। मार्च में इसने 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था और अडानी एंटरप्राइजेज सहित चार अडानी कंपनियों में हिस्सेदारी ली थी। तब से, निवेश फर्म ने अडानी ग्रुप की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी काफी बढ़ा दी है। यह फर्म का ग्रुप में विश्वास दिखाता है

इन कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी
जून में जीक्यूजी ने अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी ग्रीन एनर्जी में 8,265 करोड़ रुपये मूल्य की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी थी। जून 2023 तक GQG की अडानी एंटरप्राइजेज में 2.67% और अडानी ग्रीन एनर्जी में 3.5% हिस्सेदारी थी। जून में ही यूएस-बेस्ड निवेश फर्म ने अडानी ट्रांसमिशन में 1,676 करोड़ रुपये (लगभग 1.9%) की हिस्सेदारी भी खरीदी।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...