9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुस्लिम देशों के व‍िरोध का कोई असर नहीं, स्‍वीडन में संसद के...

मुस्लिम देशों के व‍िरोध का कोई असर नहीं, स्‍वीडन में संसद के सामने जलाई गई कुरान, तनाव

Published on

स्‍टॉकहोम

सऊदी अरब से लेकर पाकिस्‍तान तक भारी व‍िरोध के बाद भी स्‍वीडन में कुरान जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। ताजा मामले में एक इराकी मूल के एक व्‍यक्ति सलवान मोमिका ने सोमवार को राजधानी स्‍टॉकहोम में संसद के सामने कुरान की प्रति को जला दिया। इससे पहले भी स्‍वीडन में कुरान को जलाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं और इसके व‍िरोध में इराक, पाकिस्‍तान समेत दुनिया के कई मुस्लिम देशों में हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं। कई देश तो स्‍वीडन को चेतावनी तक दे चुके हैं।

खबरों के मुताबिक कुरान जलाने में मोमिका की एक अन्‍य व्‍यक्ति सलवान नाजेम ने मदद की। सलवान इराकी मूल का है। मोमिका और सलवान दोनों ही स्‍टॉकहोम में संसद के सामने पहुंचे और उन्‍होंने कुरान को जला दिया। मोमिका ने इस दौरान इस्‍लाम व‍िरोधी नारे भी लगाए। हालांकि इस दौरान उन्‍हें स्‍वीडन के कई लोगों के व‍िरोध का भी सामना करना पड़ा जो इस भड़काऊ गतिव‍िध‍ि को रोकने के लिए कह रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं में से एक को अरेस्‍ट भी कर लिया।

स्‍वीडन को सता रहा अब बड़ा डर
इससे पहले गत 28 जून को भी मोमिका ने ईद उल अजहा के पहले दिन पुलिस के संरक्षण में स्‍टॉकहोम की एक मस्जिद के सामने कुरान को जलाया था। हाल के दिनों में स्‍वीडन और डेनमार्क में कुरान के अपमान की कई घटनाएं हो चुकी हैं और इसको लेकर मुस्लिम देशों ने बहुत कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इस्‍लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने दोनों ही देशों की कड़ी निंदा की है। स्‍वीडन के खिलाफ तो इराक में बहुत ज्‍यादा हिंसक प्रदर्शन हुआ था। स्‍वीडन और डेनमार्क में अभिव्‍यक्ति की आजादी है और इस वजह से सरकार चाहकर भी उसे रोक नहीं पा रही है।

स्‍वीडन और डेनमार्क दोनों ही देश कुरान जलाने के बाद हो रहे हिंसक व‍िरोध प्रदर्शनों ने सहमे हुए हैं। उन्‍हें आतंकी हमले का डर सता रहा है। दुनिया के सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने तो यूरोपीय देशों के राजदूतों को तलब किया है और कुरान जलाने पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। मुस्लिम देशों की इस कड़ी प्रतिक्रिया के बाद भी कुरान को जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...