6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालजानिए क्या है मध्यप्रदेश में बीजेपी के टिकट बंटवारे की 'ABCD', C-D...

जानिए क्या है मध्यप्रदेश में बीजेपी के टिकट बंटवारे की ‘ABCD’, C-D को लेकर सबसे अधिक टेंशन

Published on

भोपाल

बीजेपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने खासतौर से उन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा इस लिस्ट में की है, जिन्हें पार्टी अपने लिए कमजोर मानकर चल रही है। पार्टी ने यह नया प्रयोग इसलिए किया है ताकि कमजोर सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को संपर्क और प्रचार करने का ज्यादा मौका मिल सके।

बीजेपी ने गुरुवार को जारी अपने उम्मीदवारों की सूची में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जबकि, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपने 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दरअसल, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में 16 अगस्त (बुधवार) को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कमजोर सीटों पर विस्तार से चर्चा करने के बाद इन नामों को फाइनल किया गया है।

इन सीटों पर हुई थी चर्चा
बीजेपी मध्यप्रदेश में 125 विधानसभा सीटों और छत्तीसगढ़ में 27 विधानसभा सीटों को अपने लिए कमजोर मान कर चल रही है, जिस पर बुधवार की बैठक में चर्चा हुई थी। ऐसे में यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में पार्टी दोनों राज्यों के लिए उम्मीदवारों की और सूची भी जारी कर सकती है।

दरअसल, बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जीत की संभावना के आधार पर सीटों को ए, बी, सी और डी (चार कैटेगरी) में बांट रखा है। पार्टी ने ए और बी कैटेगरी में उन सीटों को शामिल किया है, जहां पार्टी के चुनाव जीतने की संभावना ज्यादा है या पार्टी फाइट में है। वहीं, सी और डी कैटेगरी में विधानसभा की उन सीटों को शामिल किया गया है, जहां भाजपा बहुत ही कम अंतर के साथ चुनाव जीती है या जहां कभी भी चुनाव जीत नहीं पाई है।

वहीं, पार्टी सी और डी कैटेगरी में शामिल सीटों को अपने लिए कमजोर मान कर चल रही है और इन्हीं कमजोर सीटों पर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार करने के लिए बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की यह अहम बैठक बुलाई गई थी। जिसमें इन नामों को तय किया गया था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...