6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालबीजेपी की पहली ही लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को झटका, कांग्रेस से...

बीजेपी की पहली ही लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को झटका, कांग्रेस से आए समर्थक का कटा टिकट

Published on

भिंड

बीजेपी ने एमपी में 39 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पहली ही लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को झटका लगा है। उनके साथ कांग्रेस से आए एक समर्थक का टिकट कट गया है। गोहद विधानसभा सीट से सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव को टिकट नहीं मिला है। उनकी जगह पर बीजेपी ने लाल सिंह आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लाल सिंह आर्य गोहद से तीन बार विधायक रह चुके हैं और शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव ने लाल सिंह आर्य को हराया था।

बाद में रणवीर जाटव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में आ गए थे। इसके बाद उनकी सदस्यता चली गई थी। लाल सिंह आर्य को साइड कर बीजेपी ने गोहद से रणवीर जाटव उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। रणवीर जाटव कांग्रेस के मेवाराम जाटव से बुरी तरह हार गए। लाल सिंह आर्य को बीजेपी ने अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद से यह संभावना जताई जा रही थी कि बीजेपी लाल सिंह आर्य को भिंड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारेगी।

इस बार बीजेपी ने सिंधिया समर्थक रणवीर जाटव का पत्ता काट दिया है। बीजेपी ने लाल सिंह आर्य को गोहद विधानसभा का टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया है। अभी तक संभावना लग रही थी कि रणवीर जाटव को एक बार फिर से ज्योतिरादित्य सिंधिया टिकट दिलाने में सफल हो जाएंगे।

2020 में आए थे जाटव
रणवीर जाटव सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। 2018 में उन्होंने लाल सिंह आर्य को हराकर चुनाव जीता था लेकिन 2020 के चुनाव में लाल सिंह से सहयोग मिलने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सके। रणवीर जाटव को उम्मीद थी एक बार फिर से उन्हें टिकट मिलेगा लेकिन बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया है। कुल मिलाकर सिंधिया समर्थन का टिकट काटे जाने से सिंधिया खेमे में भी हलचल मच गई है।

अब देखना यह होगा कि रणबीर जाता बीजेपी में बने रहते हैं या टिकट काटे जाने से नाराज होकर वह कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। सियासी जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और समर्थकों के टिकट कट सकते हैं। ऐसे में बगावत बढ़ सकती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुछ समर्थक पहले ही बीजेपी से अलग हो गए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...