12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedजल्द घटेंगे पेट्रोल-डीजल और सब्जियों के दाम, मोदी सरकार कर रही बड़ी...

जल्द घटेंगे पेट्रोल-डीजल और सब्जियों के दाम, मोदी सरकार कर रही बड़ी तैयारी, दूर भागेगी महंगाई

Published on

नई दिल्ली

देश में जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं। साथ ही खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई से भी निजात मिल सकती है। भारत सरकार इस पर काम कर रही है। अधिकारी एक प्लान पर विचार कर रहे हैं। इसमें विभिन्न मंत्रालयों के बजट से करीब 1 लाख करोड़ रुपये को री-अलोकेट किया जाएगा। इस पैसे को फूड और फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए लगाया जाएगा। यह रि-अलोकेशन इस तरह होगा, जिससे सरकार के घाटे का लक्ष्य प्रभावित नहीं हो। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है।

पीएम मोदी ले सकते हैं फैसला
पीएम मोदी आने वाले हफ्तों में यह फैसला ले सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इसमें लोकल गैसोलीन सेल्स पर टैक्स घटाना और खाद्य तेल तथा गेहूं पर आयात शुल्क को कम करना शामिल है। गैसोलीन पर टैक्स कम होगा तो पेट्रोल-डीजल के दाम घट जाएंगे।

बीते साल भी आई थी ऐसी योजना
पिछले साल सरकार की 26 अरब डॉलर की योजना के आने के बाद महंगाई को कंट्रोल करने के लिए इसी तरह के समायोजन का यह लगातार दूसरा साल होगा। इससे पहले, बीते हफ्ते आरबीआई ने रेपो रेट को यथावत रखने का निर्णय लिया था। भारत की ब्याज दर एशिया की सबसे अधिक ब्याज दर में से एक है। सरकार के तेल पर टैक्स घटाने की खबर सामने आने के बाद गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के शेयरों की शुरुआती गिरावट कुछ कम हुई थी।

चुनाव से पहले महंगाई घटाने का इरादा
पीएम मोदी ने इस हफ्ते देश को संबोधित करते हुए महंगाई से लड़ने का संकल्प लिया था। इसके बाद से अधिकारी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। जुलाई में खुदरा महंगाई 15 महीनों के उच्च स्तर पर चली गई थी। भारत एक ऐसा देश है जिसमें प्याज और टमाटर की कीमतें सरकारें गिरा देती हैं। मोदी सरकार को कुछ महीनों बाद चुनावों में जाना है। ऐसे में वोटर्स के लिए कीमतों को जल्द नीचे लाना होगा। वहीं, सरकार बजट घाटे को बढ़ाने का जोखिम भी नहीं उठा सकती, क्योंकि इस पर वैश्विक निवेशकों की नजर रहती है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...