28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी, हिंडबनर्ग के झटके के बाद...

अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी, हिंडबनर्ग के झटके के बाद पहली बार Mcap 11 लाख करोड़ पार

Published on

नई दिल्ली,

मौजूदा सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह की कंपनियों के शेयरों में 12 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. दिलचस्प बात ये है कि अडानी समूह के सभी शेयरों ने शुक्रवार को हरे निशान में कारोबार किया और मार्केट क्लोज होने तक अपनी बढ़त को बनाए रखा.

मीडिया रिपोर्टों के बीच दलाल स्ट्रीट्स पर अडानी समूह के शेयर सुर्खियों में रहे. खबर आई थी कि अबू धाबी नेशनल एनर्जी पीजेएससी (TAQA) भारत में दोगुना कारोबार करना चाहता है और गौतम अडानी के विशाल बिजली कारोबार में बड़े निवेश को लेकर वैल्यूएशन कर रहा है.

अडानी ग्रुप ने खारिज की रिपोर्ट
हालांकि, अडानी ग्रुप ने कहा कि TAQA के साथ साझेदारी को लेकर उसकी तरफ से किसी भी तरह की बातचीत नहीं चल रही है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि कंपनी अबू धाबी नेशनल एनर्जी कंपनी पीजेएससी (TAQA) के साथ कंपनी में निवेश के लिए किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है.

इन शेयरों में आई तेजी
अडानी समूह की सभी दस कंपनियां- अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर, अडानी पावर, एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी शुक्रवार को बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. शेयरों में आई जोरदार रैली की बदौलत गौतम अडानी की लिस्टेड कंपनियों के साम्राज्य का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन इस साल फरवरी के बाद पहली बार 11 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच है.

अडानी पावर के शेयर शुक्रवार को 12 फीसदी से अधिक बढ़कर 321 रुपये पर पहुंच गए, जिसका कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक है.दानी ग्रीन एनर्जी ने दिन के कारोबार के दौरान 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कुल वैल्यूएशन के साथ लगभग 10 फीसदी की छलांग लगाई.

अडानी एंटरप्राइजेज का एम-कैप 3 लाख करोड़ से कम
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली. हालांकि, कंपनी का वैल्यूएशन 3 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा कम हो गया. अडानी समूह की एक और ब्लू-चिप, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मार्केट कैप हासिल की.

अडानी ट्रांसमिशन में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया, जबकि अडानी टोटल गैस के शेयरों में सात फीसदी की तेजी देखने को मिली. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 75,000 करोड़ रुपये के करीब रहा. अडानी विल्मर में भी 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसका वैल्यूएशन एक बार फिर 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान अदानी समूह की सीमेंट कंपनियों एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में 3 फीसदी की वृद्धि हुई. वहीं, नई दिल्ली टेलीविजन (NDTV) के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली.

हिंडनबर्ग ने दिया था जोरदार झटका
इस साल जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. समूह के शेयरों में दो महीने से भी कम समय में 75 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी. अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अपनी चौंकाने वाली रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर हेरफेर और अकाउंट फ्रॉड का आरोप लगाया था. हालांकि, अडानी ग्रुप ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया था.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...