28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedपहला उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा के नाम, खुद देने पहुंचे CM,...

पहला उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा के नाम, खुद देने पहुंचे CM, कहा- इनका बड़ा योगदान

Published on

नई दिल्ली,

देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार ने ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया है. महाराष्ट्र सरकार ने पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार 85 वर्षीय रतन टाटा को दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित उनके आवास पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने प्रदान किया. इस सम्मान में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) की ओर से एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल था.

‘टाटा विश्वास का प्रतीक’
रतन टाटा को सम्मानित करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा को ‘उद्योग रत्न’ के रूप में सम्मानित करने से पुरस्कार की प्रतिष्ठा बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में टाटा समूह का योगदान बहुत बड़ा है और टाटा विश्वास का प्रतीक है. पुरस्कार पाने के बाद 85 वर्षीय रतन टाटा ने सभी को धन्यवाद दिया. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले 28 जुलाई को महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार रतन टाटा को देने का ऐलान किया था.

ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान
इसी साल अप्रैल में रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया था. Tata Group को आसमान की बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा देश के अमीरों में शामिल हैं और उनकी संपत्ति करीब 4,000 करोड़ रुपये है. मार्च 2023 में आई IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 में Ratan भारतीय अमीरों की लिस्ट में 421वें नंबर पर थे. वहीं इससे पिछले साल यानी 2021 की रिपोर्ट में उन्हें 3,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 433 पायदान पर रखा गया था.

1991 में संभाला था कारोबार
बड़े कारोबारी ग्रुप की कमान संभालने से पहले रतन टाटा (Ratan Tata) ने एक कर्मचारी की तरह 70 के दशक में टाटा स्टील (Tata Steel), जमशेदपुर में काम किया. बारीकियां समझीं और फिर अपनी मेहनत और काबिलियत की दम पर टाटा के कारोबार को बुलंदियों पर पहुंचाया. रतन टाटा ने 1991 में पूरे ग्रुप की कमान अपने हाथों में ली थी.

बड़े दानदाताओं में शामिल रतन टाटा
रतन टाटा की गिनती देश के सबसे परोपकारी लोगों में की जाती है. इसका कारण ये है कि टाटा ट्रस्ट के माध्यम से वे बड़े पैमाने पर परोपकारी कार्यों से जुड़े रहते हैं और वे अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा परोपकार में दान या खर्च कर देते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रतन टाटा अपनी कमाई का 60 से 70 फीसदी तक दान कर देते हैं, उन्होंने ने कोरोना महामारी के समय करीब 1500 करोड़ रुपये दान किए थे.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...