12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedकहीं प्याज का भी न हो जाए टमाटर जैसा हाल, एक्शन में...

कहीं प्याज का भी न हो जाए टमाटर जैसा हाल, एक्शन में आई सरकार, लगाया 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क

Published on

नई दिल्ली

टमाटर की आसमान छूती कीमतों से बड़ी मुश्किल से निजात मिली है । धीरे-धीरे टमाटर के दाम कम होने शुरू हुए है। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की कीमत 40 से 50 रुपये किलो पर पहुंच गए हैं। टमाटर की कीमतों के बीच प्याज ने सरकार की चिंता बढ़ाना शुरू कर दिया। प्याज की बढ़ती कीमतों का हाल भी टमाटर जैसा न हो जाए इसलिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सराकर ने प्याज की मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने और घरेलू बाजार में आपूर्ति में सुधार के लिए प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत नियार्त शुल्क लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है।

एक्शन में सरकार
सरकार ने प्याज की बड़ती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी शुल्क लगाने का फैसला किया। यह शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा। दरअसल प्याज की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। कई रिपोर्ट में यह भी दगावा किया जा रहा है कि सितंबर के महीने में प्याज की कीमतों में और उठाल देखने को मिल सकता है।

प्याज की कीमत 50 रुपये से 60 रुपये तक होने जाने की संभावना जताई जा रही है। सरकार ने इन कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह कमद उठाया है। इससे पहले सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए नई फसल के आने तक कुछ खास क्षेत्रों में अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारने की घोषणा की थी। खराब गुणवत्ता वाले प्याज की बड़ी हिस्सेदारी, टमाटर के साथ-साथ अन्य सब्जियों की बढ़ी कीमत, बाढ़ और भारी बरसात के कारण प्याज की कीमतों को महंगा करने के लिए जिम्मेदार है । गौरतलब है कि सब्जियों और अनाज की कीमतों में तेज उछाल के कारण खुदरा मुद्रास्फीति के दर में बढ़त देखने को मिली है। जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति 7.44 फीसदी पर पहुंच गया। खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...