3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में आटा 142 रुपये किलो, पड़ोसियों को दो वक्त की रोटी...

पाकिस्तान में आटा 142 रुपये किलो, पड़ोसियों को दो वक्त की रोटी भी मयस्सर नहीं

Published on

इस्लामाबाद

कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान में एक बार फिर आटे की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। कीमतों में इतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी ने गरीब पाकिस्तानियों की थाली से दो वक्त की रोटी तक को छीन लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, कार्यवाहक सरकार ने पूरे पाकिस्तान में यूटिलिटी स्टोर्स पर आटे की कीमतों में भारी वृद्धि की है। लाहौर मे यूटिलिटी स्टोर्स में 20 किलो आटे की थैली की कीमत में 1544 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 10 किलो की कीमत में 772 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के बाद पाकिस्तान में 20 किलो आटे की कीमत 1296 रुपये से बढ़कर 2840 रुपये हो गई है, जबकि 10 किलो बैग की कीमत 1420 रुपये हो गई है। इससे पहले, पंजाब की प्रांतीय राजधानी के खुले बाजार में 20 किलो आटे के बैग की कीमत 2,900 रुपये तक थी।

गेहूं की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल
जानकारी के मुताबिक, खुले बाजार में 40 किलो गेहूं की बोरी की कीमत 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 4800 रुपये के पार पहुंच गई है। गेहूं की कीमत में बढ़ोतरी के कारण लाहौर में 20 किलो आटे की थैली दुकानदारों ने 2,930 रुपये में बेची, जबकि 10 किलो की थैली 1,470 रुपये में बेची जा रही है। पंजाब में बाजार मामलों के सचिव ने कहा कि उनकी टीम गेहूं माफियाओं की गतिविधियों पर नजर रख रही है और पूरे प्रांत में डिप्टी कमिश्नर और कमिश्नर लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि छापेमारी की कार्रवाई के कारण अब तक हजारों टन गेहूं को पकड़ा जा चुका है, जिन्हें जल्द ही बाजार के लिए जारी किया जाएगा।

कराची में 160 रुपये प्रति किलो पहुंचा आटा
वहीं, पाकिस्तान के कराची में आटे की कीमतें 3200 रुपये प्रति 20 किलोग्राम बैग के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में लोगों को एक किलो आटा के लिए 160 रुपये से अधिक खर्च करना पड़ रहा है, क्योंकि खुदरा व्यापारी इसमें अपना कमीशन भी शामिल कर रहे हैं। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, कराची में आटे की कीमत इस्लामाबाद और पंजाब में आटे की कीमत से अधिक है। आंकड़ों से पता चलता है कि कराची में आटे के 20 किलो बैग की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे कीमतें बढ़कर 3,200 रुपये हो गईं। इस बीच, हैदराबाद में 20 किलो का बैग 140 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 3,040 रुपये में उपलब्ध था।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...