28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को लेंगे सात फेरे, इस...

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को लेंगे सात फेरे, इस जगह बजेगी शहनाई

Published on

परिणीति चोपड़ा के फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आ चुका है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का दिन तय हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 25 सितंबर को होगी। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई 2023 में दिल्ली में हुई थी। अब इसी साल वो शादी करने जा रहे हैं।

एक सोर्स ने  ईटाइम्स को बताया कि यह एक बड़ी शादी होगी। Parineeti Chopra की टीम ने शादी की तैयारियों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी शादी की एक भी डिटेल किसी के साथ शेयर नहीं कर रही हैं। हर चीज को उन्होंने सीक्रेट रखा है। शादी की सभी रस्में परिणीति और Raghav Chadha के परिवारों के बीच होंगी।

राजस्थान में होगी परिणीति-राघव की शादी
सोर्स ने यह भी बताया कि परिणीति चोपड़ा अपनी शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते में करेंगी। बताया जा रहा है कि शादी राजस्थान में होगी। इसके बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन रखा जाएगा। इस बारे में जब ईटाइम्स ने परिणीति से संपर्क किया, तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

ऐसे हुआ परिणीति और राघव चड्ढा को प्यार
परिणीति फिल्हाल फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की शूटिंग कर रही हैं, इसमें उनके ऑपोजिट अक्षय कुमार हैं। परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों बेहद पुराने दोस्त हैं। लेकिन उनके बीच नजदीकियां 2022 से बढ़ीं। तब वह पंजाब में फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रही थीं। राघव चड्ढा तब परिणीति से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंचे थे। तभी दोनों को कनेक्शन फील हुआ और फिर प्यार हो गया।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...