10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालएमपी बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड आज, अमित शाह बताएंगे 20 साल में...

एमपी बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड आज, अमित शाह बताएंगे 20 साल में शिवराज सरकार ने क्या किया

Published on

भोपाल

देश के गृहमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां वो राज्य सरकार के 20 साल में गरीब कल्याण को लेकर किए गए काम का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेंगे। इसके बाद ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी देंगे। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह दिल्ली से रवाना हो गए हैं। दिन में 12 बजकर 25 मिनट पर वो कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में एमपी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लॉन्च करेंगे। जिसमें 20 साल के बीजेपी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र होगा। गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में ये रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार के 20 साल में जो काम हुए हैं, उनका ब्यौरा होगा।

इसके साथ ही अमित शाह विकास और गरीब कल्याण को लेकर प्रत्येक विधानसभा में पहुंचने वाले प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान प्रदेश के दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। सीएम शिवराज के अलावा पार्टी के आला नेताओं की उपस्थिति रहेगी।

रिपोर्ट कार्ड जारी होने के बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर वो भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। 3 बजकर 35 मिनट पर ग्वालियर पहुंचेंगे। वहां पर शाह अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय पहुंचकर पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करेंगे। उसके बाद संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे और रात पौने आठ बजे ग्वालियर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...