3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीतिस्मृति इरानी से टमाटर पर पूछा सवाल तो हो गईं 'लाल', एंकर...

स्मृति इरानी से टमाटर पर पूछा सवाल तो हो गईं ‘लाल’, एंकर को दिलाई जेल की याद

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से टमाटर पर सवाल पूछना टीवी एंकर के लिए भारी पड़ गया। केंद्रीय मंत्री ने टीवी एंकर को तिहाड़ जेल की याद दिला दी। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का यह इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्मृति इरानी एक टीवी कार्यक्रम में इंटरव्यू के लिए पहुंची थी। बातचीत के दौरान एक न्यूज चैनल के टीवी एंकर ने केंद्रीय मंत्री से टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों से जुड़ा सवाल पूछ लिया। इस पर केंद्रीय मंत्री भड़क गईं।

‘क्या हुआ था जब आप जेल में थे’
टीवी एंकर ने केंद्रीय मंत्री से पूछा, ‘जब टमाटर 250-300 रुपये किलो हुआ तो आपके घर में भी बात होती थी टमाटर के बारे में’? इस सवाल को सुनते ही केंद्रीय मंत्री का रवैया बिल्कुल बदल गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप चीजों को ट्रिवीलाइज (महत्वहीन) करना चाह रहे हैं। इस पर टीवी एंकर ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं? इस पर एंकर और केंद्रीय मंत्री में बहस बढ़ गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर मैं भी पूछ सकती हूं कि क्या हुआ जब आप जेल में थे।

‘जवाबदेही मोदी सरकार की डिक्शनरी में नहीं’
इस वीडियो के बात केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। लोगों का कहना था कि जिम्मेदारी और जवाबदेही मोदी सरकार की डिक्शनरी में नहीं है। एक यूजर @Ajaykum55123310 ने लिखा कि इसमें जेल की बात कहा से आ गई, जो सवाल था उसका जवाब दो, टमाटर 200-250 रुपये हो गए पर बीजेपी अब भी अपने सवालों से भाग रही है? एक अन्य यूजर @shafqatali09 ने लिखा कि सिर्फ टमाटर के दाम पूछने पर भड़क गयी सोचो अगर सिलेंडर के बड़े हुए दामों पर पिछला आंदोलन याद दिलाता तो क्या होता।

टमाटर की कीमतों देशभर में आसमान पर पहुंच गई थीं। देश में टमाटर 200 से 300 रुपये किलो तक बिक रहा था। बारिश की वजह से टमाटर की फसल खराब होने और कम सप्लाई के कारण लोगों की थाली से टमाटर गायब हो गया था। ऐसे में सरकार की तरफ से कम कीमत पर टमाटर बेचने की भी पहल की गई थी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...