4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराजनीतिसाथ आए, बैठकें कीं और अब पहचान की बारी, 'INDIA' को मिलेगा...

साथ आए, बैठकें कीं और अब पहचान की बारी, ‘INDIA’ को मिलेगा उसका LOGO

Published on

नई दिल्ली

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा तो लगातार बैठकें की जा रही हैं। पटना, बेंगलुरु के बाद अब मुंबई में तीसरी मीटिंग होने जा रही है। उस मीटिंग में इंडिया गठबंधन का लोगो भी लॉन्च किया जा सकता है। इसका कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक से पहले ही सभी दल पहले लोगो को लॉन्च कर सकते ह

लोगो के जरिए नए समीकरण
अब जैसी देश की राजनीति है, यहां पर हर कदम के अपने मायने होते हैं, कुछ ना कुछ समीकरण साधने के प्रयास रहते हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन क्या लोगो रखता है, उसके अलग ही मायने निकाले जाएंगे। क्या संदेश दिया जा रहा है, ये भी साफ हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय इंडिया गठबंधन में कुल 26 दल शामिल हैं। यहां भी मुंबई बैठक के दौरान कुछ और अन्य दल शामिल हो सकते हैं, यानी कि कुनबा और ज्यादा बड़ा होने जा रहा है।

मुंबई बैठक की मेजबानी उद्धव ठाकरे और कांग्रेस कर रही है। 31 अगस्त को जब सभी दल मुंबई लैंड करेंगे, तब ग्रैंड हयात होटल में उद्धव ठाकरे द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद वहां पर एक संवाददाता सम्मेलन करवाने की भी तैयारी है।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा
वैसे अगले दिन 1 सितंबर को दोपहर में कांग्रेस यूनिट द्वारा भी विपक्षी नेताओं के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा। यानी कि आतित्थ की पूरी तैयारी कर ली गई है। वैसे इंडिया गठबंधन की जो इस बार वाली बैठक होने जा रही है, पहली दो की तुलना में ज्यादा अहम है। इसका कारण ये है कि इस बैठक में कई मुद्दों पर गहन चर्चा होने जा रही है। इस लिस्ट में मिनिमम कॉमन प्रोग्राम, उम्मीदवारों पर मंथन और प्रचार की रणनीति पर फोकस रहने वाला है।

अब बैठकें तो लगातार की जा रही हैं, लेकिन एकजुटता से पहले ही दरारों ने जमीन पर स्थिति को कुछ मुश्किल कर दिया है। इस समय दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जंग शुरू हो चुकी है, इसके ऊपर अरविंद केजरीवाल जिस तरह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, उसने भी गतिरोध को बढ़ाने का काम कर दिया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...