28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedप्रकाश राज ने शेयर की 'चंद्रमा से पहली तस्वीर', यूजर्स बोले- ये...

प्रकाश राज ने शेयर की ‘चंद्रमा से पहली तस्वीर’, यूजर्स बोले- ये अंध विरोध

Published on

‘चंद्रयान-3’ से जोड़कर एक फोटो शेयर करना एक्टर प्रकाश राज को भारी पड़ गया. इस तस्वीर को शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रोलर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यूजर उन पर चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाने का आरोप लगा रहे हैं.

दरअसल, प्रकाश राज ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स (ट्विटर) पर एक फोटो शेयर की थी. इस फोटो में लुंगी और शर्ट पहना एक कार्टून कैरेक्टर दो जग में चाय को ऊपर-नीचे करता नजर आता है. उन्होंने इस तस्वीर पर कैप्शन में लिखा कि विक्रमलैंडर ने चंद्रमा से पहली तस्वीर भेजी है. उनके इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

प्रकाश राज के इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स ने इसे अंध विरोध बताया. एक यूजर ने कहा कि इस तरह की तस्वीर शेयर करके आप हमारे वैज्ञानिकों का मजाक उड़ा रहे हैं. चार्ली नाम के एक हैंडल से लिखा कि चंद्रयान मिशना बीजेपी का नहीं, बल्कि इसरो का है. अगर इसमें सफलता मिलती है तो वह भारत देश की सफलता होगी, किसी पार्टी की नहीं. आप क्यों चाहते हैं कि यह मिशन फेल हो जाए. बीजेपी महज एक सत्ताधारी पार्टी है. एक दिन वह चली जाएगी. इसरो कई सालों तक रहेगा और हमें गर्वित करता रहेगा.

एक दूसरे यूजर पल्लवी सीटी ने लिखा,’क्या आप मोदीजी के विरोध में इतने अंधे हो गए हो कि आप इसरो के वैज्ञानिकों की मेहतन का ही मजाक उड़ा रहे हो. आप विक्रम लैंडर पर भी फब्तियां कस रहे हो, जिसका नाम हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई पर रखा गया है.’

नीतू खंडेलवाल नामक यूजर ने लिखा कि चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए है. एक भारतीय होने के नाते आपको यहां की तकनीकी प्रगति पर गर्व होना चाहिए. बता दें कि इससे पहले भी प्रकाश राज इस तरह के आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं.

जर्नलिस्ट गौरी लंकेश की हत्या को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए प्रकाश राज ने कहा था कि लोग सोशल मीडिया पर खुलेआम गौरी लंकेश की हत्या की खुशी मना रहे हैं. यहां तक की खुशी मनाने वाले लोग वे भी हैं जिन्हें पीएम मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. प्रकाश राज ने पीएम मोदी को अपने से बड़ा एक्टर भी बताया था.’ उन्होंने कहा था कि ‘मैं कोई अवॉर्ड नहीं चाहता. मुझसे न कहें कि अच्छे दिन आएंगे. मैं जाना पहचाना एक्टर हूं, जब आप एक्ट‍िंग करते हैं तो मैं पहचान लेता हूं.’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...