15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयचंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर... कहीं हवन-पूजन तो...

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर… कहीं हवन-पूजन तो कहीं गंगा आरती

Published on

नई दिल्ली,

भारत का मून मिशन चंद्रयान- 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल के पास उतरेगा. इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. Chandrayaan-3 के सफल लैंडिंग के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही हैं. यूपी के फतेहपुर में मौजूद बांके बिहारी मंदिर में वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने हवन और पूजा अर्चना कर भगवान से सफल लैंडिंग की कामना की.

जबलपुर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बजरंगबली से प्रार्थना की जा रही है. बागेश्वर टाइगर सेना ने प्राचीन बजरंगबली मंदिर में परंपरा के मुताबिक झंडा अर्पित किया गया. साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली से Chandrayaan-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई.

कल्पना चावला के स्कूल में हुई प्रार्थना
हरियाणा के करणाल के जिस स्कूल में कल्पना चावला ने पढ़ाई की थी. उस स्कूल में लड़कियों ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिग के लिए प्रार्थना की. वहीं, यूपी के संभल में मंदिर और मस्जिद में चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआएं मांगी गईं. मंदिरों ने हवन पूजन हुआ तो मदरसों में छात्रों ने दुआ मांगी.

लखीमपुर-खीरी में स्कूली बच्चों ने Chandrayaan-3 का मॉडल बनाकर मंदिर पहुंचे और भगवान से प्रार्थन की. सहारनपुर में स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए प्रेयर की. इसके अलावा धर्म नगरी वाराणसी में लोगों ने मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष हवन पूजन किया गया.

देशभर में चंद्रयान-3 को लेकर प्रार्थना का दौर जारी
धर्म नगरी वाराणसी में लोगों ने मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष हवन पूजन किया. हाथों में चंद्रयान की फोटो और तिरंगा के साथ लोगों ने बाबा विश्वनाथ से विशेष प्रार्थन की. साथ ही नमामि गंगे के साथ महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों ने भगवान भास्कर और मां गंगा की आरती उतारकर आशीर्वाद मांगा.

गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित एक सोसायटी में चंद्रयान मिशन को लेकर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया. देश के प्रसिद्ध राम कथावाचक जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा चित्रकूट में स्थापित भारत के पहले दिव्यांग विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने आज चंद्रग्रहण की सफल लैंडिंग के लिए चंद्रयान की पेंटिंग बनाकर भगवान से प्रार्थना की.

बता दें, इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-1 के मून इम्पैक्ट प्रोब और चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर व प्रज्ञान रोवर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कराने की कोशिश की थी. चंद्रयान-1 का मून इम्पैक्ट प्रोब चांद के साउथ पोल पर क्रैश हो गया था. जबकि चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान आखिरी मिनट पर सिग्नल मिलना बंद हो गया था.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...