15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयसितंबर में तीन दिन थम जाएगी दिल्ली, जानें केजरीवाल सरकार ने क्यों...

सितंबर में तीन दिन थम जाएगी दिल्ली, जानें केजरीवाल सरकार ने क्यों लिया फैसला

Published on

नई दिल्ली

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही सभी प्राइवेट ऑफिस और संस्थान भी बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे, जिन्हें प्रशासन ने पहले ही चिह्नित कर लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और ‘नियंत्रित क्षेत्रों’ में कमर्शियल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश देने का अनुरोध किया था।

क्या है ट्रैफिक प्लान?
जी-20 समिट के लिए जो ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है, उसके अनुसार 7 तारीख की रात 12 बजे से नई दिल्ली एरिया समेत अन्य प्रतिबंधित या सुरक्षा घेरे वाली जगहों के आस-पास ट्रैफिक नियम लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान बॉर्डर से केवल आवश्यक वस्तुओं, जैसे कि दूध और मिल्क प्रोडक्ट्स, सब्जियां, राशन का सामान, दवाइयां और पेट्रोलियम पदार्थ आदि लेकर आ रहे ट्रकों को ही एंट्री दी जाएगी। अन्य सामान ला रहे हैवी और मीडियम गुड्स वीकल्स को एंट्री नहीं मिलेगी। हालांकि, दिल्ली के अंदर जो गाड़ियां हैं, उन्हें दिल्ली से बाहर जाने दिया जाएगा।

मेट्रो सेवा रहेंगी चालू
ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एस.एस. यादव ने लोगों से अपील की है कि जी-20 समिट के दौरान वे आवागमन के लिए सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो से सफर करें, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, अस्पताल जैसी जगहों पर जाने के लिए भी मेट्रो का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि, सुरक्षा इंतजामों के चलते 8 से 10 सितंबर के बीच सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है, लेकिन बाकी सारे मेट्रो स्टेशंस खुले रहेंगे और सभी लाइनों पर मेट्रो चलेगी।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...