28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedभारत के मून मिशन के बजट पर एलन मस्क ने कह दी...

भारत के मून मिशन के बजट पर एलन मस्क ने कह दी ये बड़ी बात, अब सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Published on

नई दिल्ली

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल बुधवार की शाम को सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर उतर गया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की ओर से संचालित इस मिशन पर दुनिया भर की निगाहें लगी हुई थीं। चंद्रयान-3 मिशन दुनिया का सबसे बड़ा आकर्षण रहा है और इसे दुनिया भर से सराहना मिल रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा चंद्रयान-3 के बजट को लेकर हो रही है। एक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की है। इस दौरान एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि चंद्रयान-3 का बजट हॉलीवुड के क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ से भी कम है। इस पर दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “मिशन भारत के लिए अच्छा है।”

एलन मस्क ने कही ये बात
बता दें कि एक्स पर @Newsthink नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है जिसमें चंद्रयान-3 और इंटरस्टेलर मूवी का पोस्टर लगाया हुआ है। एक्स पर किए गए इस पोस्ट में लिखा है कि ‘आपको आश्चर्य होगा, चंद्रयान-3 का बजट ($75 मिलियन) है। यह हॉलीवुड फिल्म इंटरस्टेलर ($165 मिलियन) से कम है।’ इस ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसपर इस ट्वीट पर एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने X पर एक पोस्ट के जवाब में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की तारीफ की। ये तारीफ चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने में लगे बजट के बारे में की गई है।

लोग जमकर कर रहे लाइक
एलन मस्क के इस जवाब को 60,000 से अधिक बार देखा गया है। इसी के साथ ही, शेयर पर 1,900 से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं। बता दें कि साल 2013 में भारत मार्स मिशन के गगनयान का बजट भी हॉलीवुड फिल्म ‘ग्रेविटी’ से काफी कम था। फिल्म ग्रेविटी का बजट 644 करोड़ रुपये था जबकि गगनयान का बजट मात्र 470 करोड़ रुपये था। भारत के इस चंद्रयान-3 मिशन का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...