7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिकिसका चंद्रयान? श्रेय की सियासी होड़, कांग्रेस के जवाब में BJP लाई...

किसका चंद्रयान? श्रेय की सियासी होड़, कांग्रेस के जवाब में BJP लाई अटल का वीडियो

Published on

नई दिल्ली

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद इसकी सफलता का श्रेय लेने के लिए होड़ मची हुई है। कांग्रेस जहां इसे देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन बात रही है वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अटल बिहारी वाजपेयी एक पुराने भाषण से निशाना साधा है। गौरतलब कि चंद्रयान का लैंडर विक्रम बुधवार को शाम 6 बजे चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया है। रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर चहलकदमी भी कर रहा है।

आइए समझते हैं मामला क्या है
चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इसे नेहरू के विजन का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि 6 दशक पुराने अंतरिक्ष कार्यक्रम में आज एक और उपलब्धि देखी। उधर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि भारत आज अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी अलग अनोखी पहचान बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि 1969 के बाद से अबतक इसरो ने कुल 89 मिशनों को लॉन्च किया है। इसमें पिछले 9 साल के मोदी सरकार में 47 मिशन लॉन्च किए गए हैं।

वाजपेयी का 2003 का भाषण हो रहा है वायरल
पूर्व पीएम वाजपेयी के 15 अगस्त 2003 के एक भाषण के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। वाजपेयी अपने इस भाषण में कह रहे हैं कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत एक ऊंची उड़ान लेने के लिए तैयार है। मुझे ये बताने में ये खुशी हो रही है कि 1908 से पहले भारत चंद्रमा पर अपना अंतरिक्ष यान भेजेगा। जिसका नाम होगा चंद्रयान प्रथम।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...