10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorized4 अगस्त को पड़ा था छापा... अब बड़ा खुलासा, 600 करोड़ का...

4 अगस्त को पड़ा था छापा… अब बड़ा खुलासा, 600 करोड़ का हेरफेर

Published on

नई दिल्ली,

दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्पतरू ग्रुप पर अगस्त महीने की शुरुआत से ही आयकर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. ठीक 20 दिन पहले कंपनी के विभिन्न राज्यों में मौजूद ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी (IT Raid) की थी और तभी से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जांच जारी है. अब आयकर विभाग को कल्पतरु ग्रुप की लगभग 600 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग डिटेल हाथ लगी है.

राजस्थान के राजनीतिक परिवार से करीबी
बता दें बीते 4 अगस्त को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने कल्पतरु कंस्ट्रक्शन  के दफ्तरों में छापेमारी की थी. ये छापा कंपनी के मुंबई, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में मारा गया था. इसके बाद करीब एक हफ्ते चली इस छापेमारी में विभाग के हाथ टैक्स चोरी (Tax evasion) से संबंधित कई अहम सुराग लगे हैं.

रिपोर्ट की मानें तो फर्जी बिलिंग के जरिए कल्पतरु कंपनी द्वारा 600 करोड़ रुपये की धांधली किए जाने की बात सामने आई है. इसके साथ ही ग्रुप के राजस्थान के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से करीबी संबंध भी उजागर हुए हैं.

30 ठिकानों पर चला था तलाशी अभियान
करीब तीन दशक से कल्पतरु ग्रुप देशभर में कंस्ट्रक्शन, पावर और रियल्टी सेक्ट में कार्यरत है. इसमें चल रहे फर्जीवाड़े की भनक लगते ही ये ग्रुप इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आ गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग की ओर से 4 अगस्त को कंपनी के 30 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था, जो पूरे एक हफ्ते तक जारी रहा था. इसके बाद इसमें मिले दस्तावेजों और वही खातों की जांच शुरू की गई थी, जो अभी भी जारी है.

जब्त दस्तावेजों में सामने आई गड़बड़ी!
इस छापेमारी में अधिकारियों ने इन स्थानों से कई जरूरी दस्तावेत और सामान जब्त कर जांच को आगे बढ़ाया और अब बिलिंग फर्जीवाड़े को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हालांकि, इस फर्जीवाड़े को लेकर कल्पतरु कंस्ट्रक्शन की ओर से किसी तरह की कोई टिप्पणी अभी तक नहीं की गई है. जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कंपनी के अलग-अलग दफ्तरों से जब्त किए गए बही-खातों की जांच के दौरान इस बड़ी हेराफरी का खुलासा हुआ है.

खबर से टूटा कंपनी का शेयर
इनकम टैक्स के छापे के बाद किए गए इस खुलासे का असर कंपनी के शेयर पर भी दिखाई दिया है. गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार खत्म होने पर 1.10 फीसदी या 7 रुपये कम होकर 628.40 रुपये रह गई. सुबह 9.15 बजे मार्केट की शुरुआत के साथ ये स्टॉक 635.40 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था और कारोबार के दौरान यह 641.70 रुपये के हाई लेवल और 61.80 रुपये के लो लेवल तक गया था.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...