7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिराहुल की छवि कितनी बदली? ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का क्या असर? जानें...

राहुल की छवि कितनी बदली? ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का क्या असर? जानें देश का मिजाज

Published on

नई दिल्ली,

2024 चुनावों से पहले आजतक ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है. इस सर्वे में आजतक ने जनता से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कुछ सवाल किए. सवाल भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हुए भी थे.आजतक ने जनता से सवाल किया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की छवि में कितनी बदलाव आया है?

राहुल की छवि में क्या बदलाव?
इसके जवाब में 44 फीसदी लोगों ने कहा कि राहुल की छवि में सुधार आया है. तो वहीं 33 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छवि पहले जैसी ही है कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसी बीच 13 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने राहुल की छवि को लेकर कहा कि इस यात्रा के बाद वो और ज्यादा खराब हुई है.

विपक्षी नेता के तौर पर राहुल का प्रदर्शन
इसके अलावा जनता से हमने जानना चाहा कि विपक्ष में बैठे हुए राहुल गांधी का काम कैसा रहा है? इस सवाल के जवाब में 34 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी के काम और भाषणों को बेहतरीन (Outstanding) बताया. वहीं 18 फीसदी लोगों ने राहुल के काम को अच्छा (Good) बताया.वहीं 15 फीसदी लोगों ने राहुल को विपक्षी नेता के तौर पर ठीकठाक कहा. इस दौरान 27% लोग ऐसे थे जिन्होंने राहुल गांधी की विपक्षी नेता की भूमिका को बेकार बताया.

संसद सदस्यता जाने को लेकर लोगों की राय
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल की है. SC के इस फैसले के बाद वो फिर से वडनगर के सांसद हो गए हैं. दरअसल सूरत हाई कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले की वजह से राहुल की संसद सदस्यता चली गई.

मूड ऑफ द नेशन में हमने जनता से राहुल की सदस्यता को लेकर भी सवाल किए. इस दौरान 31 फीसदी लोगों ने इस फैसले को सही ठहराया. वहीं 21 फीसदी लोगों ने इस फैसले को गलत कहा. इस बीच 31 फीसदी लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...