10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedमुश्किल में स्पाइसजेट, 10 सितंबर तक लौटाने होंगे 100 करोड़, वरना होगी...

मुश्किल में स्पाइसजेट, 10 सितंबर तक लौटाने होंगे 100 करोड़, वरना होगी कुर्की, क्या है पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पाइसजेट को झटका देते हुए उसे 10 सितंबर तक 100 करोड़ रुपये एयरलाइन के पूर्व प्रमोटर कलानिधि मारन को देने को कहा है। कोर्ट ने कैरियर स्पाइसजेट और उसके चेयरमैन अजय सिंह को निर्देश दिया है कि वो 10 सितंबर तक कलानिधि मारन को 10 सितंबर तक 100 करोड़ रुपये का भुगतान करें, ऐसा नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है। आपको बता दें कि स्पाइसजेट के पूर्व प्रमोटर कलानिधि मारन और स्पाइसजेट के चेयरमैन के बीच शेयर ट्रांसफर को लेकर विवाद चल रहा है, जिस पर कोर्ट ने आदेश जारी किए हैं।

सर्विस जारी रखने के लिए कर रहे हैं संघर्ष
इससे पहले स्पाइसजेट ने दिल्ली हाईकोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वो खुद को बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्पाइसजेट की ओर से पक्ष रह वकील अमित सिब्बल ने कोर्ट के सामने एयरलाइन की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी को अपनी सर्विस को जारी रखने के लिए आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि कोर्ट की ओर से स्पाइसजेट को कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने स्पाइसजेट को चेतावनी दी कि यदि 10 सितंबर तक भुगतान नहीं करने पर कंपनी की संपत्ति कुर्क की जा सकती है। एयरलाइन ने अपनी आर्थिक स्थिति का हावाला देते हुए कहा कि उनके लिए सर्विस में खुद को बचाए रखना संघर्षपूर्ण हैं। ऐसे में उन्हें उनके लिए ये रकम लौटाना मुश्किल हो रहा है।

क्या है मामला
फरवरी 2015 में सन नेटवर्क के मारन और उनके केएएल एयरवेज ने आर्थिक संकट के कारण एयरलाइन के बंद होने के बाद स्पाइसजेट में अपनी 58.46 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच दिया। अजय सिंह, जो कि एयरलाइन के को-फाउंडर थे उन्हें 1500 करोड़ में ये हिस्सेदारी ट्रांसफर कर दी गई। साल 2017 में मारन और केएएल एयरवेज ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए इक्विटी शेयरों के तौर पर 180 मिलियन वारंट उन्हें ट्रांसफर करने की मांग की, जिसके बाद से ही ये विवाद चल रहा है। दिल्ली की एकल खंडपीठ ने स्पाइसजेट और अजय सिंह को ब्याज समेत 576 करोड़ रुपये कलानिधि मारन को लौटाने का आदेश दिया। जिसके बाद स्पाइसजेट ने कोर्ट के फैसले को चुनौती दी। हालांकि उन्हें फिर से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...