7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिमणिपुर में जो कुछ हुआ वो सारा कांग्रेस की देन- अमित शाह...

मणिपुर में जो कुछ हुआ वो सारा कांग्रेस की देन- अमित शाह से मिलकर बोले सीएम बिरेन

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर में जो कुछ हुआ उसके लिए वहां की बीजेपी सरकार के सीएम कांग्रेस को जिम्मेदार मानते हैं। उनका कहना है कि या सारा कांग्रेस की देन है जिसके चलते वहां पर हिंसा भड़की। एन बिरेन सिंह आज दिल्ली में थे। उनकी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। उनका कहना था कि राहुल गांधी लद्दाख में होते हैं तो उनको वहीं की बात करनी चाहिए उन्हें वहां जाकर मणिपुर के बारे में नहीं बोलना चाहिए।

बिरेन सिंह का कहना है कि वो आज अमित शाह से मिलने आए थे। मणिपुर के हालात पर चर्चा हुई। बिरेन का कहना था कि पीएम मोदी और अमित शाह की वजह से ही आज सूबे के हालात सामान्य होने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। जो कुछ शाह ने कहा उसके बाद लोगों को सच का पता चला और उनका सिस्टम में फिर से विश्वास बहाल हुआ। उनका कहना था कि वो मणिपुर को चलाने के लिए शाह का मार्गदर्शन लेते रहेंगे।

अमित शाह ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर चर्चा की गई। मणिपुर के मसले पर भी इसमें मंथन किया गयाा। दो दिवसीय सम्मेलन में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उभरती चुनौतियों पर बात की।

ये वजहें रहीं मणिपुर में हिंसा भड़कने के पीछे
मैतेई यूनियन मैतेई समुदाय को आदिवासी दर्जा देने की मांग कर रही है। मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 19 अप्रैल को 10 साल पुरानी केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय की सिफारिश प्रस्तुत करने के लिए कहा था। इस सिफारिश में मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा देने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने मैतेई समुदाय को आदिवासी दर्जा देने का आदेश दे दिया।

आरक्षण विवाद के बीच मणिपुर सरकार ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सरकार का कहना है कि आदिवासी समुदाय के लोग संरक्षित जंगलों में गैरकानूनी कब्जा करके नशीले पदार्थों की खेती कर रहे हैं। इसके बाद वहां हिंसा शुरू हो गई। हिंसा के बीच कुकी विद्रोही संगठनों ने भी 2008 में हुए केंद्र सरकार के साथ समझौते को तोड़ दिया। उसके बाद हालात बेलगाम हो गए। इस दौरान दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने का सामना आया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...