4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीतिइस सर्वे में बीजेपी के लिए टेंशन और कांग्रेस के लिए खुशखबरी,...

इस सर्वे में बीजेपी के लिए टेंशन और कांग्रेस के लिए खुशखबरी, 2024 में बदलेगा खेल?

Published on

नई दिल्ली

मिशन 2024 के लिए क्या देश में कांग्रेस बीजेपी के बनिस्पत सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनती जा रही है? क्या I.N.D.I.A. गठबंधन में कांग्रेस ही विपक्ष का चेहरा होने जा रही है। अगर लोकसभा चुनाव से पहले कराए जा रहे सर्वे पर ध्यान दें तो कुछ ऐसा होता दिख रहा है। दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए टेंशन वाली भी खबर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में देश में 45 फीसदी वोट पाने वाले एनडीए अलायंस सर्वे में 43% वोट ही पाता दिख रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन 41 प्रतिशत के आंकड़े के पास पहुंच गया है। सर्वे में जहां कांग्रेस के लिए खुशखबरी हैं वही बीजेपी के लिए टेंशन भी है।

लद्दाख दौरे पर राहुल गांधी ने दावा किया था कि कांग्रेस बीजेपी को हरा देगी। फिलहाल सर्वे में तो अभी ऐसा नहीं दिख रहा है क्योंकि मिंट के सर्वे के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को आराम से बहुमत मिलता दिख रहा है। लेकिन ये जरूर है कि देश की जनता ये मान रही है कि बीजेपी के सामने कांग्रेस ही चुनौती दे सकती है।

YouGov- मिंट-सीपीआर मिलेनियल सर्वे (जून-2023) के अनुसार देश में बीजेपी के मुकाबले कौन पार्टी? इस सवाल पर अभी भी अलग-अलग मत है। सर्वे में बताया गया है कि पिछले सर्वे की तुलना में आम आदमी पार्टी (AAP) की बीजेपी को टक्कर देने के मुकाबले में पिछड़ गई है। सर्वे में पता चल रहा है कि आप की 2022 में पंजाब में जीत के बाद जो ग्राफ चढ़ा था वो धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर गिरता जा रहा है।

कांग्रेस के लिए खुशखबरी
सर्वे के अनुसार, कांग्रेस अब देश में बीजेपी को टक्कर देती दिख रही है और उसके ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी होता दिख रहा है। दरअसल, सर्वे में बीजेपी समर्थक समेत सभी लोगों से ये सवाल पूछा गया था कि देश में बीजेपी को कौन सी पार्टी टक्कर दे सकती है? इस मामले में कांग्रेस आप के मुकाबले आगे निकलती दिख रही है।

सर्वे में 10 हजार लोगों से सवाल पूछे गए हैं। हालांकि क्षेत्रीय विपक्षी दल 18% वोट के साथ बीजेपी को टक्कर देने के मामले में तीसरे स्थान पर है। हालांकि एक तिहाई लोग इस सर्वे में राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को टक्कर देने वाला विपक्षी दल कौन हो सकता है इसका जवाब नहीं दे पाए।

2022-23 तक बढ़ता गया कांग्रेस का आधार!
राउंड 8 (2022 के मध्य में) , राउंड 9 (2022 के अंत में) और राउंड 10 (2023 के मध्य में) के सर्वे के दौरान कांग्रेस का आंकड़ा बढ़ता ही गई है जबकि आप का समर्थन घटता गया है। 2022 के मध्य 20 फीसदी से ज्यादा लोग कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को टक्कर देने वाली पार्टी बता रही थी। वहीं 2022 के अंत में ये आंकड़ा बढ़कर 25 फीसदी के करीब पहुंच गया था। 2023 के मध्य में ये आंकड़ा बढ़कर करीब 28 फीसदी तक पहुंच चुका है। वहीं आप को 2022 के मध्य में 33 फीसदी से ज्यादा लोग बीजेपी को टक्कर में मानते थे। 2022 के मध्य में ये आंकड़ा घटकर 31 फीसदी के करीब पहुंच गया जबकि 2023 के मध्य में ये प्रतिशत और घट गया और ये तीस फीसदी से नीचे चला गया।

बीजेपी के लिए थोड़ी खुशी, थोड़ा गम भी
उधर, इंडिया टुडे सी वोटर के सर्वे के अनुसार बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आती दिख रही है। एनडीए को 43 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि इंडिया गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वोटों में महज 2 फीसदी के अंतर के बावजूद एडीए को 306 सीटों का अनुमान है जबकि इंडिया गठबंधन 193 के आंकड़े पर सिमटती दिख रही है। अन्य को 44 सीटों का अनुमान लगाया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...