4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबयानबाजी में शांति की बातें, बॉर्डर पर धड़ाधड़ कंस्ट्रक्शन... इन तस्वीरों ने...

बयानबाजी में शांति की बातें, बॉर्डर पर धड़ाधड़ कंस्ट्रक्शन… इन तस्वीरों ने खोली चीन की पोल

Published on

नई दिल्ली,

चीन की कथनी और करनी में कितना अंतर है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि पहले तो खुद बातचीत की पेशकश करता है और फिर खुद ही इसे खारिज भी कर देता है. ब्रिक्स समिट से इतर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई थी. इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि ये बातचीत भारत के अनुरोध पर हुई थी. लेकिन भारत ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्वीपक्षीय बैठक का अनुरोध चीन की ओर से आया था.

लेकिन, चीन की कथनी-करनी में अंतर सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. ये सीमा पर भी साफ नजर आता है. गुरुवार को ही चीन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि पीएम मोदी से मुलाकात में राष्ट्रपति जिनपिंग ने सीमा पर क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया था. लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जो चीन की करतूतों को उजागर करती हैं. इन तस्वीरों में दिख रहा है कि पश्चिमी सीमा पर चीन किस तरह से इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है.

सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि चीन कितनी तेजी से अक्साई चिन में मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ा रहा है. अमेरिकी स्थित कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी से मिली तस्वीरों में 250 हेक्टेयर इलाके में सर्विलांस रडार, सड़कें और अंडर-कंस्ट्रक्शन इन्फ्रास्ट्रक्चर दिख रहा है. ये सबकुछ एलएसी से सिर्फ 65 किलोमीटर दूर बन रहा है. इतना ही नहीं, ये सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर हाल के महीनों में बना है. ये वो वक्त था, जब दोनों देश सीमा विवाद सुलझाने के लिए बातचीत की टेबल पर साथ आए थे.

सैटेलाइट तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे इस साल बर्फ पिघलने के बाद चीन ने यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना शुरू किया है. 18 अगस्त को ली गई तस्वीर में चीन की सेना के YLC-4 और YLC-8 को देखा जा सकता है. ये दोनों लंबी दूरी के सर्विलांस रडार हैं.

इस जगह पर कई ऐसे प्रतिष्ठान भी हैं, जो अंडरग्राउंड बने हुए हैं. चीन की सेना के लिए ये रणनीतिक लिहाज से काफी अहम हैं. अगर भविष्य में तनाव बढ़ता है तो चीन इसका इस्तेमाल कर सकता है. लिहाजा, स्थायी सैन्य परिसरों का विकास एलएसी पर शांति की संभावनाओं के बारे में चिंता पैदा करता है.

तस्वीरों में दिखता है कि अक्साई चिन में चीन ने सड़कें, स्टोरेज फैसेलिटीज, रेसिडेंशियल यूनिट और एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग्स बना लीं हैं. पिछले हफ्ते की तस्वीरों में मशीनरी और बड़े-बड़े ट्रक भी नजर आ रहे हैं, जो दिखाता है कि यहां कंस्ट्रक्शन का काम अभी जारी है. ये सबकुछ समुद्र से पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर हो रहा है.

ये सब दिखाता है कि चीन एलएसी के पास अपनी तैयारियां मजबूत कर रहा है. मई 2020 में भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध हुआ था. इसके बाद चीन ने तैयारियां और तेज कर दीं, ताकि यहां के दुर्गम वातावरण और भयानक ठंड में भी उसके सैनिकों को ज्यादा परेशानियां न हों. ऐसी संभावना है कि चीन आसपास स्थायी सैन्य परिसर बना सकता है.

सैटेलाइट तस्वीरें ये भी दिखाती हैं कि चीन यहां कनेक्टिविटी के लिए सड़कें बना रहा है. पिछले तीन-चार महीनों में ये गतिविधियां और तेज हो गईं हैं. ये तस्वीरें एलएसी पर स्थायी शांति की संभावनाओं पर शक खड़ा करती हैं.इन सब तस्वीरों से साफ होता है कि गतिरोध वाली जगहों से सैनिकों की संभावित वापसी के बावजूद, यहां चीन के सैनिक अपनी मौजूदगी बनाए रखेंगे. ऐसी भी संभावना है कि सैनिकों की संख्या मई 2020 की तुलना में और ज्यादा होगी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...