25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedSBI से PNB तक रह गए पीछे, पोस्ट की इस स्कीम में...

SBI से PNB तक रह गए पीछे, पोस्ट की इस स्कीम में मिल रहा धांसू ब्याज!

Published on

नई दिल्ली,

पोस्ट ऑफिस में निवेश को बेहद सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अब सुरक्षा के साथ रिटर्न के मामले में भी Post Office Schemes तमाम बैंकों से आगे हैं. ऐसी ही एक शानदार स्कीम है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office SCSS Scheme), जो खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है और इसमें निवेश पर 8 फीसदी से ज्यादा का सालाना ब्याज मिल रहा है. इसकी तुलना में बैंकों में एफडी की बात करें तो वहां सीनियर सिटीजंस को इससे कम ब्याज की पेशकश की जा रही है.

1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
नियमित आय और टैक्स छूट के लिहाज से भी ये सरकारी स्कीम भी पोस्ट ऑफिस की सबसे फेवरेट स्कीम्स की लिस्ट में शामिल है. इसमें अकाउंट खुलवाकर आप मिनिमम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. वहीं इस सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है. रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से समृद्ध रहने में ये पोस्ट ऑफिस स्कीम बेहद मददगार साबित हो सकती है. इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है.

5 साल का मैच्योरिटी पीरियड
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में खाताधारक को 5 साल के लिए निवेश करना होता है. वहीं अगर इस अकाउंट को इस अवधि से पहले बंद किया जाता है, तो नियमों के मुताबिक खाताधारक को पेनल्टी देनी होती है. आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर अपनी SCSS अकाउंट आसानी से खुलवा सकते हैं. इस स्कीम के तहत कुछ मामलों में उम्र सीमा में छूट भी दी गई है. जैसे VRS लेने वाले व्यक्ति की उम्र खाता खुलवाते समय 55 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है, वहीं डिफेंस से रिटायर हुए कर्मचारी 50 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र में निवेश कर सकते हैं, हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं.

इन बैंक एफडी से बेहतर ब्याज
एक ओर जहां पोस्ट ऑफिस सीनियर सीटीजन सेविंग स्कीम पर 8.2 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है, तो वहीं देश के तमाम बैंक सीनियर सिटीजन को इसी अवधि यानी 5 साल की एफडी (FD) कराने पर 7.00 से 7.75 फीसदी तक ब्याज की ही पेशकश कर रहे हैं. बैंकों के FD Rates पर नजर डालें, तो देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (SBI) वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल की एफडी पर 7.50 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) 7.50 फीसदी, पंजब नेशनल बैंक (PNB) 7 फीसदी और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 7.50 फीसदी का सालाना ब्याज दे रहा है.

टैक्स छूट का भी मिलता है लाभ
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में खाताधारक को टैक्स छूट का लाभ (Tax Benefits) भी मिलते हैं. SCSS में निवेश करने वाले व्यक्ति को इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट दी जाती है. इस स्कीम में ब्याज राशि का पेमेंट हर तीन महीने में किए जाने का प्रावधान है. इसमें ब्याज प्रत्येक अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी महीने की पहली तारीख को किया जाता है. अगर मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले खाताधारक के साथ की मृत्यु हो जाती है, तो फिर अकाउंट क्लोज कर दिया जाता है और इसकी सारी रकम दस्तावेजों में दर्ज नॉमिनी को सौंप दी जाती है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...