25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedगोल्ड से तेज सिल्वर की रफ्तार, सोने के मुकाबले 13 गुना बढ़ा...

गोल्ड से तेज सिल्वर की रफ्तार, सोने के मुकाबले 13 गुना बढ़ा चांदी का भाव

Published on

नई दिल्ली,

लगातार कीमतों में आ रही गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली. लेकिन इस दौरान चांदी का भाव सोने के रेट से भी तेज उछला है. IBJA रेट्स के अनुसार, इस हफ्ते गोल्ड 249 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. वहीं, चांदी के भाव 3,248 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछले हैं. इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 58,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ. वहीं, चांदी 73,695 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर क्लोज हुई.

गोल्ड के मुकाबले सिल्वर की तेज छलांग
बीते सप्ताह 18 अगस्त, शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था. वहीं, चांदी 73,695 रुपये प्रति किलोग्राम के दर से बिकी थी. यानी चांदी पांच कारोबारी दिन में 3,248 रुपये महंगी हुई है. पिछले एक हफ्ते में सोने की तुलना में चांदी का भाव 13 गुना अधिक रफ्तार से ऊपर चढ़ा है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतें टूटी हैं.

क्यों और बढ़ सकती हैं चांदी की कीमतें?
आंकड़ों के अनुसार, मार्केट के जानकार कहते हैं कि सोने की तुलना में चांदी में मजबूत उछाल की उम्मीद है. अगर रेश्यो पर नजर डालें, तो फिलहाल चांदी का रेश्यो 79.31 के आसपास मंडरा रहा है, जो दर्शाता है कि सोना लगभग 1914.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी लगभग 24.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

अनुपात में इस बदलाव से पता चलता है कि चांदी का प्रदर्शन सोने से आगे निकल गया है. यह अनुपात 78 के महत्वपूर्ण सपोर्ट प्वाइंट के करीब है. जानकारों का कहना है कि अगर ये सपोर्ट ब्रेक होता है, तो सोलर पैनल, 5G टेक्नोलॉजी में व्हाइट मेटल की बढ़ती इंडस्ट्रियल मांग की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी नजर आ सकती है.

रॉबर्ट टी. कियोसाकी ने दी थी ये सलाह
हाल ही में ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T. Kiyosaki) ने सिल्वर इन्वेस्टमेंट को इस समय का सबसे बड़ा निवेश सौदा बताया था. कियोसाकी ने अपने Tweet में लिखा था कि ग्रीनीज सोलर ईवी की डिमांड में चांदी अब भी अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 50 फीसदी नीचे बनी हुई है.

अपने ट्वीट में उन्होंने चांदी के लिए एक आउटलुक भी शेयर किया था. स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ और रियल एस्टेट सब क्रैश. ऐसे समय में सिल्वर की ओर बढ़ें. चांदी 3 से 5 साल के लिए 20 डॉलर पर बनी रहेगी और आने वाले समय में यह 100 डॉलर से 500 डॉलर तक चढ़ेगी. ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक ने कहा कि हर कोई इसे खरीद सकता है, गरीब भी चांदी को खरीद सकता है

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...