9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यपार्टी बंटी नहीं' बयान पर विवाद तो शरद पवार बोले- 'एनसीपी का...

पार्टी बंटी नहीं’ बयान पर विवाद तो शरद पवार बोले- ‘एनसीपी का बॉस मैं हूं’

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने अपने बयानों पर राजनीतिक विवाद पर सफाई दी है। शरद पवार ने कहा कि वह एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने दोहराया कि एनसीपी विभाजित नहीं हुई है। अपने भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाले अलग गुट का जिक्र करते हुए शरद पवार ने दोहराया कि ‘हालांकि कुछ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है, लेकिन उन्‍होंने किसी नई राजनीतिक इकाई का गठन नहीं किया है, इसलिए मैं मानता हूं कि पार्टी विभाजित नहीं हुई है।’

शरद पवार ने कहा, ‘जो छोड़कर चले गए, उनका नाम लेकर हम उन्हें महत्व क्यों दें? मैं जानता हूं कि जो लोग भाजपा के साथ गए हैं, उनसे लोग परेशान हैं। मैं महाराष्ट्र में बदलाव देख रहा हूं और मौका आने पर लोग भाजपा को उसकी असली जगह दिखाएंगे।’

‘लोकसभा चुनाव की समीक्षा’
विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक के बारे में शरद पवार ने कहा कि इसमें 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और देश के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त चुनाव प्रचार के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

‘केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग’
शरद पवार ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, ‘उन्होंने विपक्षी दलों और उनके नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों को तैनात कर दिया है। मैं ऐसी फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ना जारी रखूंगा… केंद्रीय जांच एजेंसियों (सीबीआई, ईडी और आईटी) का दुरुपयोग हुआ है। जो लोग इन एजेंसियों का सामना नहीं कर सकते थे, वे भाजपा के साथ चले गए हैं।’

‘मलिक, देशमुख और राउत को सलाम’
पवार ने यह भी खुलासा किया कि कैसे नवाब मलिक और अनिल देशमुख जैसे एनसीपी नेताओं और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत को ईडी-सीबीआई की धमकी दी गई और भाजपा में शामिल होने के लिए कहा गया। पवार ने कहा, ‘मगर वे झुके नहीं, उन्होंने साहस दिखाया और उनका विरोध किया… इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा। वे (मलिक, देशमुख, राउत) सलाम के पात्र हैं।’किसी का नाम लिए बिना उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि कैसे उनके कई पूर्व सहयोगी – जिनमें जांच एजेंसियों का सामना करने की हिम्मत नहीं थी, सत्तापक्ष में चले गए और खुद को सभी समस्याओं से मुक्त कर लिया।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...