15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीति26 दलों के I.N.D.I.A. का अपना खास झंडा, मायावती को भी न्योता,...

26 दलों के I.N.D.I.A. का अपना खास झंडा, मायावती को भी न्योता, जानें मुंबई मीटिंग में क्या होगा बड़ा खेला

Published on

मुंबई

मुंबई मीटिंग से पहले 26 दलों के विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ने बड़ा फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक सभी दल एक झंडे के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा विपक्षी दलों के महागठबंधन में नई पार्टियों को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को भी I.N.D.I.A. में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बीएसपी प्रमुख मायावती से संपर्क साधा गया है। हालांकि कुछ दिन पहले ही मायावती ने साफ किया था कि वह न तो इंडिया (I.N.D.I.A.) का हिस्सा बनेंगी और न ही एनडीए में शामिल होंगी। करीब पांच दिन पहले बीएसपी सांसद दानिश अली ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कयास लगाया जाने लगा कि मायावती भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होगी। इंडिया की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है। इस बैठक में संयोजक तय किए जाएंगे। इसके अलावा सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने के लिए नया झंडा बनाने पर भी चर्चा होगी।

मायावती की शर्त, यूपी में चाहिए 45 सीटें
सूत्रों का कहना है कि मायावती उत्तरप्रदेश में अपने खिसकते जनाधार को गठबंधन के सहारे संभालना चाहती हैं। इस कारण बीएसपी के सांसद दानिश अली के जरिये नीतीश कुमार से संपर्क साधा गया। पिछले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया था। 2019 लोकसभा चुनाव में बीएसपी को कुल 10 सीटें मिली थीं। समाजवादी पार्टी को गठबंधन के बावजूद 5 सीटों से संतोष करना पड़ा था। उसके बाद हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मायावती की पार्टी बीएसपी को मात्र एक सीट पर जीत मिली थी। ऐसे हालात में बीएसपी को लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की जरूरत है। हालांकि मायावती आधिकारिक तौर से गठबंधन से इनकार करती रही हैं। चर्चा है कि मायावती ने इंडिया में शामिल होने की शर्त रखी है। वह यूपी की कुल 80 सीटों में से 45 पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। इंडिया की मुंबई बैठक में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होगी,इसलिए यह इससे पहले उन्होंने अपना इरादा साफ कर दिया है।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...