15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयसूरज पर नहीं जा रहा है भारत का आदित्य L1 मिशन, फिर...

सूरज पर नहीं जा रहा है भारत का आदित्य L1 मिशन, फिर इसरो का प्‍लान क्‍या है?

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सितंबर में आदित्य एल1 मिशन लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह उसका पहला अंतरिक्ष-आधारित सोलर ऑबजर्वेटरी अंतरिक्ष यान है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मकसद सूरज के व्यवहार और अंतरिक्ष मौसम पर इसके असर के बारे में जानकारी हासिल करना है। हालांकि, ऐसा लगता है कि इसके गंतव्य को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति है। सूरज के नाम पर रखा गया आदित्य एल1 वास्तव में सूर्य की यात्रा नहीं करेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि फिर यह जा कहां रहा है। सूरज पर जाने के बजाय आदित्य एल1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थित होगा।

क्‍या है इसरो का प्‍लान?
यह एक स्‍ट्रैटेजिक लोकेशन है जो आदित्य एल1 को ग्रहणों से बाधित हुए बिना लगातार सूरज का निरीक्षण करने में समर्थ बनाएगा। इससे वैज्ञानिकों को वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर उसके प्रभाव का अध्ययन करने में मदद मिलेगी।

L1 बिंदु अंतरिक्ष में खास लोकेशन है। यहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्‍वाकर्षण छोटी वस्तुओं को उनके साथ चलने के लिए आवश्यक सेंट्रिपेटल फोर्स के बराबर होता है। यह संतुलन अंतरिक्ष यान को न्यूनतम ऊर्जा खर्च के साथ अपनी स्थिति बनाए रखने में मदद करता है। पृथ्वी-सूर्य प्रणाली का L1 पॉइंट सूर्य का निर्बाध दृश्य प्रदान करता है। अभी यहां सोलर और हेलिओस्फेरिक ऑबजर्वेटरी सैटेलाइट SOHO तैनात है।

L1 पॉइंट पर कितने दिन में पहुंचेगा यान
लॉन्च के बाद आदित्य L1 मिशन को L1 पॉइंट के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा (हैलो ऑर्बिट) तक पहुंचने में 100 से ज्‍यादा अर्थ डे लगेंगे। 1,500 किलोग्राम का सैटेलाइट विभिन्न उद्देश्यों के साथ सात साइंस पेलोड ले लाएगा। इसमें कोरोनल हीटिंग, सोलर विंड एक्‍सीलरेशन, कोरोनल मैग्नेटोमेट्री, निकट-यूवी सौर विकिरण की उत्पत्ति और निगरानी के अलावा फोटोस्फीयर, क्रोमोस्फीयर और कोरोना का निरंतर अवलोकन शामिल है। लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।

क्‍या है मिशन का मकसद
मिशन का एक प्रमुख उद्देश्य सौर वायु और अंतरिक्ष मौसम के निर्माण और संरचना के पीछे के कारणों का अध्ययन करना है। यह इस बारे में भी जानकारी देगा कि कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) और सोलर फ्लेयर्स कैसे बनते हैं। यह अध्‍ययन सौर गतिशीलता के पीछे के रहस्यों और अंतरग्रहीय माध्यम पर उसके प्रभावों को उजागर करने का दावा करता है।

आदित्य एल1 मिशन सूर्य और हमारे ग्रह पर इसके प्रभाव के बारे में हमारी समझ बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अंतरिक्ष यान जो डेटा जुटाएगा उससे अंतरिक्ष मौसम चालकों की समझ में इजाफा होगा। सूर्य की गतिशीलता और अंतरिक्ष मौसम के बारे में हमारी समझ में यह बड़ा बदलाव ला सकता है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...