11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिक्या 200 रुपये की छूट देकर मोदी ने विपक्ष के हाथ से...

क्या 200 रुपये की छूट देकर मोदी ने विपक्ष के हाथ से छीन लिया सिलेंडर का हथियार!

Published on

नई दिल्ली

मिशन 2024 के पहले केंद्र सरकार ने अपने सबसे भरोसेमंद वोटरों को साधने की कवायद शुरू कर दी है। मोदी कैबिनेट ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस फैसले से उज्ज्वला स्कीम वाले लाभार्थियों को 400 रुपये से ज्यादा का फायदा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी अपने तकरीबन हर भाषण में इस योजना का जिक्र जरूर करते हैं। केंद्र ने इस छूट के जरिए अपना बड़ा चुनावी दांव भी चल दिया है। पिछले काफी वक्त से विपक्ष उज्ज्वला स्कीम में सिलेंडर की कीमतों के जरिए केंद्र सरकार को घेर रही थी। पर अब सिलेंडरों के दाम में कमी करके केंद्र सरकार ने सियासी दांव चल दिया है।

सिलेंडर की कीमतों पर विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार
सिलेंडर की कीमतों को लेकर विपक्ष मोदी सरकार को लगातार घेरती रही है। यहां तक कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान तो महंगा सिलेंडर मुद्दा ही बन गया था और वहां कांग्रेस ने जोरदार वापसी की थी। यही नहीं, आगामी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव में भी महंगा रसोई गैस मु्द्दा बनता जा रहा है। राजस्थान में तो अशोक गहलोत सरकार 500 रुपये प्रति सिलेंडर उज्ज्वला रसोई गैस गरीबों में बांट रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी तक महंगे सिलेंडर को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को घेरती रही है।

चुनावी साल में मुद्दा न बन जाए सिलेंडर
केंद्र सरकार को अगले साल चुनाव में उतरना है। उज्ज्वला स्कीम में सिलेंडर पाने वाले लोग बीजेपी के मजबूत वोटर माने जाते हैं। बीजेपी इन्हें लाभार्थी वोटर बताती है। इन वोटरों के जरिए ही बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जोरदार वापसी की थी। ऐसे में सिलेंडर की कीमतों को कम करके सत्तारूढ़ दल विपक्ष को जवाब भी देना चाहती है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...