25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedLPG Cylinder Price में अब 200 रुपए की सब्सिडी, उज्ज्वला समेत सभी...

LPG Cylinder Price में अब 200 रुपए की सब्सिडी, उज्ज्वला समेत सभी ग्राहकों को होगा फायदा

Published on

पटना/दिल्ली

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सभी उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कीमतों में 200 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती को मंजूरी दी। कीमत में कटौती प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में शामिल उपभोक्ताओं पर भी लागू होगी। अब उन्हें एलपीजी सिलेंडर पर अब 400 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि रक्षाबंधन और ओणम के मौके पर सरकार ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 200 रुपए कम करने का फैसला किया है। ये पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से देश की महिलाओं को एक उपहार है।

एलपीजी सिलेंडर पर 200 की सब्सिडी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन भी मुफ्त में केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी। फिलहाल इस योजना के 9.6 करोड़ लाभार्थी हैं। गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें वर्तमान में दिल्ली-1103, कोलकाता-1129, मुंबई-1102, चेन्नई- 1118 और पटना- 1200 रुपए है। मई में दो बार बढ़ोतरी के बाद जुलाई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

चुनाव से पहले सिब्सिडी की पॉलिटिक्स!
गैल सिलेंडर की कीमतों में कटौती तब की गई है, जब केंद्र को टमाटर और प्याज सहित कई खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विपक्षी गुट I.N.D.I.A ने मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने में असमर्थता को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर है। आगामी राज्य चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनावों में इसे एक मुद्दा बनने की संभावना है। केंद्र की मोदी सरकार के इस फैसले को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

79 की जगह अब 200 रुपए की सब्सिडी
इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। 2024 की शुरुआत में लोकसभा चुनाव भी होंगे। इन चुनावों में महंगाई एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। अभी पटना में 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1200 रुपए में मिल रहा है। रसोई गैस पर अब केंद्र सरकार ने 79 की जगह 200 रुपए सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...