10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीति'अरविंद केजरीवाल बनें INDIA गठबंधन के PM उम्मीदवार ', मुंबई बैठक से...

‘अरविंद केजरीवाल बनें INDIA गठबंधन के PM उम्मीदवार ‘, मुंबई बैठक से पहले AAP की मांग

Published on

नई दिल्ली,

विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को तीसरी बैठक होनी है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को विपक्ष का पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की मांग रख दी है. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने कहा, ”अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगा कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें. इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महंगाई सबसे कम है.”

उन्होंने कहा, दिल्ली में फ्री पानी, फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही है. इसके बावजूद सरप्लस बजट पेश किया गया. कक्कर ने कहा, केजरीवाल लगातार लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं और वे पीएम मोदी के खिलाफ चुनौती देने वाले के तौर पर उभरे हैं. उन्होंने मुखर तौर पर अपनी बात रखी है.

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कर ने कहा, मेक इंडिया नंबर 1 मिशन के तहत हम चाहते हैं कि देश में सामान बने. पीएम मोदी ने लाल किले से कहा था कि जब हम सामान इंपोर्ट करते हैं, तो महंगाई भी इंपोर्ट होती है. ऐसे क्यों होता है, ये इसलिए हो रहा है क्यों कि उनके पास इकोनॉमिक मिशन नहीं है. यहां मैन्युफैक्चरिंग माइनस में चली गई है.

प्रियंका कक्कर ने कहा, केजरीवाल के विजन के तहत इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हब होगा. जहां लाइसेंस राज खत्म होगा. व्यापारियों को काम करने का माहौल मिलेगा. जहां शिक्षा उच्चतम स्तर पर होगी, बच्चे आविष्कार करने की सोचेंगे. पढ़ाई इस स्तर पर होगी कि विदेशी बच्चे डॉलर खर्च करके पढ़ने आएंगे. मोदी सरकार ने कुछ व्यापारियों के हजारों करोड़ रुपये माफ कर दिए, सोचिए इस पैसे से कितने राज्यों को मुफ्त बिजली मिल सकती थी.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...