19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedडेंगू का होगा द एंड, एक साल में आ जाएगी वैक्सीन, साइरस...

डेंगू का होगा द एंड, एक साल में आ जाएगी वैक्सीन, साइरस पूनावाला का बड़ा ऐलान

Published on

मुंबई:

भारत के वैक्सीन किंग साइरस पूनावाला ने एक बड़ा बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि एक साल में डेंगू का इलाज लेकर आएंगे। सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने कहा कि एक साल के अंदर हम डेंगू का इलाज़ और डेंगू का टीका भी विकसित कर लेंगे। इस नई वैक्सीन की अफ्रीकी देशों और भारत में बहुत ज्यादा जरूरत है, जहां लाखों लोग इस बीमारी से संक्रमित हो रहे हैं।

SII में चल रहा है काम
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने डेंगू को लेकर बड़ी घोषणा एक प्रेस कांफ्रेंस में की। पूनावााला ने डेंगू की वैक्सीन की बहुत ज्यादा जरूरत बताई। सीरम इंस्टीट्यूट लंबे समय से डेंगू की वैक्सीन पर काम कर रहा है। अफ्रीकी देशों के अलावा पूरे एशिया और भारत में काफी ज्यादा लोगों की मौत डेंगू से होती है। पिछले दिनों सीरम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में निष्कर्ष में सामने आया था कि वयस्कों में डेंगू के टीके की एक खुराक सुरक्षित और अच्छी तरह से सहन की गई थी। सीरम इंस्टीट्यूट में डेंगू की वैक्सीन तैयार करने के लगातार परीक्षण और काम किया जा रहा है।

सभी चार स्ट्रेन के लिए होगी वैक्सीन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने डेंगू की जिस वैक्सीन को सालभर में लाने का ऐलान किया है। उसमें डेंगू को चारों स्ट्रेन का इलाज सुनिश्चित हो सकेगा। सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से जल्द ही वैक्सीन को बजार में लाने की प्रक्रिया की तरफ कदम बढ़ाए ज सकते हैं। इसमें देश में दवा के प्रसार के लिए फास्ट-ट्रैक मंजूरी के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पास आवेदन करने जैसी चीजें शामिल हैं। सीरम ने अपनी तकनीक का उपयोग करने के लिए अमेरिका स्थित जैव प्रौद्योगिकी कंपनी (विस्टेरा) के साथ collaborate किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़े अनुसार हर साल डेंगू बुखार के 10 से 40 करोड़ मामले सामने आते है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...