19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी पर नई आफत, बाजार खुलते ही धराशायी हुए ग्रुप के...

गौतम अडानी पर नई आफत, बाजार खुलते ही धराशायी हुए ग्रुप के सभी शेयर

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है। कई शेयर चार परसेंट से अधिक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एक मीडिया ग्रुप की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इस कारण अडानी ग्रुप के शेयर आज बाजार खुलते ही धराशाई हो गए। ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा 4.6 परसेंट गिरावट अडानी पावर (Adani Power) में आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर बुधवार को 2513.60 रुपये पर बंद हुआ था और आज गिरावट के साथ 2453.65 रुपये पर खुला। सुबह 10.15 बजे यह 3.94 परसेंट की गिरावट के साथ 2414.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ-साथ अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड (APSEZ), एनडीटीवी (NDTV), अंबूजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और एसीसी (ACC) के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है।

जॉर्ज सोरोस के सपोर्ट वाले नॉन-प्रॉफिट मीडिया ऑर्गेनाइजेशन OCCRP का दावा है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। उसका कहना है उसकी जांच में सामने आया है कि कम से कम दो मामले ऐसे हैं जहां निवेशकों ने विदेशी कंपनियों के जरिए अडानी ग्रुप के शेयर खरीदे और बेचे हैं। OCCRP की रिपोर्ट में दो ऐसे लोगों नासिर अली शबन अहली और चांग चुंग-लिंग की पहचान उजागर की गई है जिन्होंने अडानी ग्रुप में लाखों डॉलर का निवेश किया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है ये लोग अडानी ग्रुप की कंपनियों में डायरेक्टर और निवेशक रह चुके हैं। साथ ही इनका गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी से जुड़ी कंपनियों से भी वास्ता रहा है। हालांकि अडानी ग्रुप ने एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया है। ग्रुप का कहना है कि यह सोरोस के सपोर्ट वाले संगठनों की हरकत लग रही है। विदेशी मीडिया का एक सेक्शन भी इसे हवा दे रहा है ताकि हिंडनबर्ग रिपोर्ट को फिर से खड़ा किया जा सके। ये दावे एक दशक पहले बंद मामलों पर आधारित हैं।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट
इससे पहले 24 जनवरी को अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भी अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेराफेरी समेत कई आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इसके कारण ग्रुप के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट आई थी। उसका मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था। अडानी भी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप तीन से खिसककर टॉप 20 से बाहर हो गए थे। हाल में अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत में कुछ रिकवरी हुई थी लेकिन अब OCCRP ने एक बार फिर अडानी ग्रुप को पटरी से उतार दिया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...