9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने 9% बढ़ाए घरेलू नेचुरल गैस के दाम: सितंबर महीने के...

सरकार ने 9% बढ़ाए घरेलू नेचुरल गैस के दाम: सितंबर महीने के लिए 649 से बढ़कर 711 रुपए प्रति mmBtu हुई कीमत

Published on

नई दिल्ली

घरेलू नेचुरल गैस कीमत $7.85/mmBtu (मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट) से बढ़कर $8.60/mmBtu हो गई हैं। यानी भारतीय करंसी में ये 649.56 रुपए से बढ़कर 711.62 रुपए हो गई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सितंबर महीने के लिए नए प्राइस की घोषणा की।

नेचुरल गैस की कीमतें इंडस्ट्री के लिए बढ़ाई गई हैं। इसका कंज्यूमर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बात की गुंजाइश काफी कम है कि गैस डिस्ट्रीब्युशन करने वाली कंपनियां CNG और PNG के दाम बढ़ाए।

5 दिन पहले बढ़े थे CNG के दाम
बता दें कि 5 दिन पहले यानी 25 अगस्त को IGL ने गैस की कीमतें बढ़ाई थीं। इसके बाद दिल्ली में CNG 74.59 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। IGL की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली समेत आसपास के कई इलाकों में CNG की कीमतों में इजाफा हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 1 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी और हापुड़ में भी CNG के दाम में इजाफा हुआ है।

घरेलू नेचुरल गैस की कीमत तय करने का नया फॉर्मूला
पहले – घरेलू नेचुरल गैस की कीमत दुनिया के 4 बड़े गैस ट्रेडिंग हब-हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंटर (UK) और रूसी गैस की कीमत के आधार पर तय होती थीं। अब – घरेलू नेचुरल गैस की कीमत अब इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत के आधार पर तय होती है।
पहले – हर 6 महीने पर गैस की कीमत होती थीं। अब – हर महीने गैस की कीमत तय की जाती हैं।
पहले – दुनिया के चारों गैस ट्रेडिंग हब के पिछले एक साल की कीमत का औसत निकाला जाता है। फिर इसे तीन महीने के अंतराल पर लागू किया जाता है। अब – घरेलू नैचुरल गैस की कीमत के लिए इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले एक महीने की कीमत को आधार बनाया जाता है।

सरकार ने नया फॉर्मूला तय करने के लिए किरीट पारिख की अध्यक्षता में अक्टूबर, 2022 में कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही सरकार ने ये फॉर्मूला तैयार किया है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...