12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिमोदी जी ने दिया था 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा, लेकिन इंग्लैंड...

मोदी जी ने दिया था ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा, लेकिन इंग्लैंड भी ऐसा न कर सका… राहुल गांधी का निशाना

Published on

नई दिल्ली,

2024 लोकसभा चुनाव में NDA का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा के लिए मुंबई में दो दिन से ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक हुई है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेता एक साथ आए. इस दौरान मीटिंग को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने कहा ”इंटरनेशनल फाइनेंशियल न्यूज पेपर में आया है कि एक बिलियन डॉलर पैसा हिंदुस्तान से बाहर गया है और भारत में आया है. नरेंद्र मोदी जी g20 करा रहे हैं. और हिंदुस्तान की इज्जत का मामला है. नरेंद्र मोदी जी को कह देना चाहिए कि वह इंक्वायरी कराएंगे. अगर, वो इंक्वायरी नहीं कराएंगे तो पूरे देश को पता लग जाएगा की क्यों इंक्वायरी नहीं कराई जा रही है.”

बीजेपी चुनाव जीत ही नहीं सकती
राहुल गांधी ने I.N.D.I.A अलायंस को लेकर कहा ”स्टेज पर जो नेता हैं जो पार्टी हैं वह हिंदुस्तान की 60 फीसदी जनता को रिप्रजेंट करते हैं. और अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी चुनाव जीत ही नहीं सकती है. I.N.D.I.A अलायंस बीजेपी को चुनाव में आसानी से हरा देगा.” साथ ही राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी देश के गरीबों से धन छीन कर चुने हुए दो तीन लोगों की देती है.

चीन पर पीएम मोदी ने देश से झूठ बोला: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं जब लद्दाख गया था तो मैंने वहां खुद चीनियों को देखा है. लद्दाख के स्थानीय लोगों ने मुझे बताया कि चीन पर पीएम झूठ बोल रहे हैं. चीन ने हमारी जमीन ली है. राहुल गांधी ने बोला है कि इस देश में एक कारोबारी और पीएम के बीच साठगांठ है.

‘सीट शेयरिंग पर करेंगे डिस्कस’
राहुल गांधी ने I.N.D.I.A अलायंस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि इस पर सभी डिस्कस करेंगे और रेजोल्यूशन निकालेंगे. साथ ही कॉर्डिनेशन कमेटी भी बनेगी. हमने प्रोग्राम की बात की है. हम एक कमेटी बना रहे हैं. जो पॉलिसिज के बारे में डिस्कसन करेगी. जो हमारे किसान, मजदूर हैं उनके लिए जो हमारा विजन है वह जल्द ही सबसे सामने होगा.

‘मोदी ने दिया ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा’
जब मोदी जी आए तो उन्होंने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा कहा था. दुनिया की महाशक्ति इंग्लैंड ऐसा नहीं कर सका, मोदी कैसे कर सकते हैं. आज क्या उस समय का अमेरिका था या क्या इंग्लैंड था, वे ऐसा नहीं कर सकते थे. दरअसल कांग्रेस ने उन्हें (अमेरिका, इंग्लैंड) को वापस भेज दिया.

वह (मोदी) सोचते हैं कि अडानी का पैसा कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देगा. कल आपने देखा कि दुनिया के दो वित्तीय पत्रों ने कहानी लिखी और यह शर्म की बात है. इसमें कहा गया कि मोदी जी के अडानी जी से करीबी रिश्ते हैं. एक अरब डॉलर भारत से विभिन्न देशों में गया और वापस हमारे देश में आया. प्रणाली बहुत सरल है, पैसा यहां से जाता है और अडानी शेयर की कीमत बढ़ाकर यहां वापस आ जाता है.

‘वे धारावी में तमाशा करना चाहते हैं’
राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे (बीजेपी) धारावी में तमाशा करना चाहते हैं. उन्हें नहीं पता कि धारावी क्या है और धारावी के लोग क्या हैं. कांग्रेस उन्हें धारावी समझाएगी. आप (बीजेपी) धारावी को ख़त्म नहीं कर सकते.

राहुल ने आगे कहा कि मीडिया कह रहा था कि कांग्रेस में कोई ताकत नहीं है तो कर्नाटक में बीजेपी को किसने हराया. देखिए महाराष्ट्र में क्या हो रहा है. महाराष्ट्र में हमारी पार्टी नहीं टूटी. हमारा डीएनए एक है, इसी से बनी है हमारी कांग्रेस पार्टी. हमारी पार्टी बब्बर शेर की है और हमारे पास शेरनी भी है.

मोदी, आरएसएस और बीजेपी कांग्रेस से डरे हुए हैं’
राहुल गांधी ने कहा है ”मोदी, आरएसएस और बीजेपी कांग्रेस से डरे हुए हैं. महाराष्ट्र में बीजेपी ख़त्म हो जाएगी. छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भी यही होगा. 2024 के लोकसभा चुनाव में हम उन्हें हराने जा रहे हैं. संस्था या मीडिया को कुछ भी कहने दीजिए हम जीतने जा रहे हैं.

‘हमें अपने कार्यकर्ता को पुरस्कृत करना चाहिए’
राहुल गांधी का कहना है कि केवल एक चीज जो हमारी पार्टी में नहीं है, हमें अपने कार्यकर्ता को पुरस्कृत करना शुरू करना चाहिए’ हम जो रिश्ता साझा करते हैं वह अलग है. हम हिंसा से काम नहीं करते.राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि वे(BJP) संसद में कांग्रेस पार्टी नहीं दिखाते. कुछ सेकंड के लिए जो वे हमें दिखाते हैं, हम हमेशा मुस्कुराते रहते हैं. मोदी जी और उनके नेताओं को देखो. सभी बहुत गुस्से में दिख रहे हैं. डर तो है, पता नहीं क्या डर है. आरएसएस वाले चड्ढी पहन के बिठा देंगे.

‘हमने मोहब्बत की दुकान खोली है, सुपरमार्केट है’
राहुल गांधी ने कहा है कि वे (बीजेपी) सिर्फ लोगों में नफरत भरते हैं. वहां सिर्फ नफरत है और नफरत कुछ और नहीं. उनका काम नफरत फैलाना है और हमारा काम प्यार फैलाना है. हमने मोहब्बत की दुकान खोली है, सुपरमार्केट है. अब हमें उनके घर भी पहुंचना है.

भाजपा हटाओ, देश बचाओ: लालू यादव
लालू यादव ने कहा है कि हमें खुशी है कि सभी दल एक साथ आ रहे हैं. हम शुरू से यह लड़ाई लड़ते रहे हैं कि ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’. लालू ने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं. देश में गरीबी, मंहगाई बढ़ रही है. लगातार लड़ाई लड़ते-लड़ते हम लोग आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. तंज कसते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी को छोड़कर सभी दल एकजुट हुए हैं. सभी को याद होगा कि कितना झूठ बोलकर बीजेपी सत्ता में आई थी.

लालू यादव ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के लिए हम लोगों का नाम लिया गया था. यह प्रचारित किया था कि इन लोगों का पैसा स्विस बैंक में जमा है. इतना ही नहीं मोदी जी ने देश की जनता से कहा कि था स्विस बैंक का पैसा वापस लेकर आएंगे और लोगों को 15-15 लाख रुपये मिलेंगे.

‘ये गठबंधन 28 पार्टियों का नहीं बल्कि 140 करोड़ लोगों का है’
इससे पहले मीटिंग को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले गठबंधन के नेताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ये गठबंधन 28 पार्टियों का नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है. देश के लोग एकजुट हो रहे हैं. कहा कि वो 21वीं सदी के भारत का निर्माण करना चाहते हैं. मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है. विदेशों के अखबारों में खबरें छप रही हैं कि मोदी सरकार एक व्यक्ति के लिए काम कर रही है. देश का नाम ऐसे नहीं बढ़ेगा. आज हमारा युवा बेरोजगार घूम रहा है.

‘बहुत सारी ताकतें हमारे गठबंधन को तोड़ने में लगी हुई हैं’
केजरीवाल ने कहा कि हमारे लोगों की आमदनी कम और खर्चे ज्यादा हैं. मोदी सरकार खुद को भगवान से बढ़कर समझ रही है. जब कोई ऐसा सोचता है तो उसका पतन निश्चित होता है. बहुत सारी ताकतें हमारे गठबंधन को तोड़ने में लगी हुई हैं. बहुत सारी भ्रामक बातें भी गठबंधन को लेकर कही जा रही हैं. बता दूं कि हमारे गठबंधन में किसी की किसी से कोई लड़ाई नहीं है. सभी किसी पद के लिए नहीं बल्कि देश के लिए एक साथ आए हैं.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...