9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedआर माधवन को मोदी सरकार से मिली बड़ी जिम्मेदारी, FTII के बनेंगे...

आर माधवन को मोदी सरकार से मिली बड़ी जिम्मेदारी, FTII के बनेंगे नए अध्यक्ष

Published on

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है, उन्हें Film and Television Institute of India (FTII) का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में उनके नाम को नामित भी किया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर दी है। उनकी तरफ से एक्टर को बधाई भी दी गई है और उनके नेतृत्व में फिल्म और टेलीविजन संस्थान के विकास की उम्मीद भी जताई है।

आर माधवन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
ट्वीट कर अनुराग ठाकुर ने लिखा कि एक्टर आर माधवन को दिल से बधाई। उन्हें एफटीआईआई और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष मनोनीत होने पर शुभकामनाएं। आपका एक्सपीरियंस, इस संस्थान को समृद्ध करने का काम करेगा। आप के नेतृत्व में संस्थान और नई ऊंचाइयों को छुएगा। अब आर माधवन को ये जिम्मेदारी उस समय देने की तैयारी हो रही है, जब उन्हें हाल ही में रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। ये वो फिल्म थी जिसे खुद माधवन अपने करियर का सबसे बड़ा चैलेंज मानते थे।

जब पीएम मोदी से मिले माधवन
वहीं बीते दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने डिनर आयोजित किया था। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। Louvre Museum में इस डिनर को रखा गया था। ये मुलाकात खास और भी यादगार तब हो गई जब बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी पहुंचे। वो भी इस इवेंट का हिस्सा रहे थे। उनकी तरफ से दोनों नेताओं के लिए सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी गई थी जो लंबे समय तक वायरल रही।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...