9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedशिव ठाकरे के साथ रोहित शेट्टी ने निकाली अर्चना गौतम की हेकड़ी,...

शिव ठाकरे के साथ रोहित शेट्टी ने निकाली अर्चना गौतम की हेकड़ी, कहा- शो छोड़कर चले जाओ

Published on

‘बिग बॉस 16’ को खत्म हुए काफी वक्त बीत गया है। लेकिन शायद शिव ठाकरे और अर्चना गौतम अभी-भी उसी खुमार में जी रहे हैं। अब तो रोहित शेट्टी ने भी इनको याद दिला दिया है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ बिग बॉस नहीं है। शो का एक प्रोमो आया है, जिसमें वह दोनों ही कंटेस्टेंट को फटकारते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी डांट के आगे दोनों की ही घिग्घी बंध गई है। उन्होंने कहा कि उनके सामने अच्छे-अच्छों की पतलून गीली हो जाती है, तो आवाज नीची करके बात करें। साथ ही अर्चना गौतम से शो छोड़कर जाने के लिए कह दिया। क्या हुआ ऐसा, आइए बताते हैं।

शो के जारी नए प्रोमो में रोहित शेट्टी सीधे अर्चना से पूछते हैं कि आखिर चल क्या रहा है? इस पर सिर झुकाए और दोनों गाथ कान के पास रखे एक्ट्रेस सॉरी बोलती हैं। फिर होस्ट कहते हैं, ‘हम बेवकूफ नहीं हैं यहां पर, हमारी टीम इतनी मेहनत करती है। ये सुबह से तैयारी चल रही होगी। एक दिन पहले रिहर्सल हुआ होगा। और आप पहले भी इसी तरह का पानी का स्टंट था, आपने नहीं किया था। या तो आप आज डिसाइड करो या शो छोड़कर आज चले जाओ। मस्ती मजाक सब एक तरफ है। और जहां आप लोग अपनी स्ट्रैटजी बनाते हैं, वहां मेरी पर्सनली हट जाती है।’

अर्चना के बाद शिव को पड़ी डांट
इसके बाद रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘जब हमने एक डिसाइड कर लिया है कि हमारा स्टंट क्या है। तो डीनो आप लोगों ने स्ट्रैटजी क्यों बनाई कि हम लोग किसी को धक्का नहीं मारेंगे।’ डीनो बोलते हीं कि बीच में शिव बीच में आ जाते हैं और कहते हैं डीनो ने अकेले ही बनाया तो रोहित शेट्टी बुरी तरह चिल्ला पड़ते हैं। कहते हैं, ‘मैं तुम सबकी बात कर रहा हूं शिव। हम यहां आप लोगों को बेवकूफ लग रहे हैं? और शिव बिग बॉस नहीं है ये। मुंह पर बोल रहा हूं। अगली बार से मेरे शो पर ये भाषा इस्तेमाल नहीं करना कि आओ दिखाता हूं।’

शिव ठाकरे ने कही थी ये बात
प्रोमो में वो हिस्सा भी दिखाया जाता है, जहां टास्क के दौरान शिव ठाकरे दूसरे खिलाड़ियों से कहते हैं कि ‘गंदगी शुरू करने के लिए बोल रहे है, तो आगे जब तक मैं हूं ना, तब तक गंदगी करूंगा। धक्का, मुक्की, मारपीट यही करेगा मैं।’ इसी पर रोहित कहते हैं कि वह स्टंट मैन हैं। और अच्छे-अच्छों की पतलून स्टंट में गीली होती देखी है, तो मेरे सामने आवाज ऊंची न ही करो तो बेहतर है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...