15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयहरीश साल्वे की तीसरी शादी में वो जाम छलकाने वाला गेस्ट कौन...

हरीश साल्वे की तीसरी शादी में वो जाम छलकाने वाला गेस्ट कौन है, जिसकी भारत में होने लगी चर्चा

Published on

नई दिल्ली

जब से देश के धाकड़ वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे के 68 की उम्र में तीसरी शादी करने की खबर सामने आई है, सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड कर रहे हैं। लंदन के एक चर्च में उन्होंने ट्रीना से शादी की। हालांकि उनके साथ एक गेस्ट की भी खूब चर्चा हो रही है जो लंदन की पार्टी में हंसते दिखाई देते हैं। यह ललित मोदी हैं, जो कई साल पहले देश छोड़कर भाग चुके हैं। वह बड़े कारोबारी हैं और भारत में उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया है। आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक वह लंदन में एक पांच मंजिला आलीशान हवेली में रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट में कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकार की पैरवी कर चुके साल्वे की शादी में ललित मोदी पास खड़े दिग्गज कारोबारी लक्ष्मी मित्तल के साथ चीयर्स करते दिखाई देते हैं। यह वीडियो देख भारत में क्रोनोलॉजी समझाई जाने लगी। सरकार के आलोचक कई सवाल उठाने लगे हैं। इस कार्यक्रम में नीता अंबानी जैसी कई हाई प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुई थीं। ललित मोदी की चर्चा चली है तो लोगों की यह जानने में रुचि है कि जिसे भारत में भगोड़ा घोषित किया गया है वह कहां और किस हाल में हैं।

ललित मोदी की कहानी
आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी को 2013 में बीसीसीआई की एक कमेटी ने 8 आरोपों में दोषी पाया था। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई से बाहर कर दिया गया। वह लंदन चले गए। 2018 में उनकी पत्नी मीनल मोदी की कैंसर से मौत हो गई। उनके दो बच्चे आलिया और रुचिर हैं। इसी साल वह उस समय चर्चा में आए जब पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ डेट करने की खबर आई। ललित ने सुष्मिता के साथ मॉलदीव में छुट्टियां मनाने की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। हालांकि बाद में पता चला कि वे सामान्य रूप में मॉलदीव में मिले थे।

​लंदन में है जलवा​
ललित मोदी के लिए भारत में आने के रास्ते भले ही बंद हों पर लंदन में वह खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका लंदन वाला पांच मंजिला घर 700 वर्ग फीट इलाके में फैला है। इसमें 14 कमरे और अंदर ही एक एलिवेटर है। हां, वही एलिवेटर जो आप मॉल में या ब्रिज के पास देखते होंगे। दो गेस्ट रूम, 7 बाथरूम, दो रिसेप्शन रूम और दो किचन हैं।

​महंगी कारों के मालिक​
ललित मोदी इंस्टाग्राम पर अपनी कारों की तस्वीर डालते रहते हैं। उनके पास दुनिया की कुछ सबसे महंगी कारें हैं। ललित ने अपनी दिवंगत पत्नी को 4.4 करोड़ की aston martin rapide कार गिफ्ट की थी। मीनल ने भी ललित को फेरारी गिफ्ट की थी। दो साल पहले उन्होंने बेटे रुचिर के लिए फेरारी 812 जीटीएस खरीदी थी। इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपये के करीब है।

​एक देश एक चुनाव, पहल में भी साल्वे​
जी हां, सरकार ने दो दिन पहले ही लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर सिफारिशें देने के लिए 8 सदस्यीय कमेटी बनाई है। अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एन के सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी भी सदस्य होंगे।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...