15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयरिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी... सितंबर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा,...

रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी… सितंबर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा, दिल्ली में मौसम को ये हुआ क्या है?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में सितंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन गर्मी का सितम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालत यह है कि पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को सफदरजंग के अलावा सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ है। पिछले करीब 15 सालों में सितंबर के महीने में तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया है। वहीं, सितंबर का ऑल टाइम रेकॉर्ड भी 40.6 डिग्री का है। 16 सितंबर 1938 में तापमान इस स्तर पर पहुंच गया था।

क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी
अचानक बढ़ी इस गर्मी की वजह बारिश न होना और वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पहले हवाओं में हुए बदलाव को माना जा रहा है। इस वजह से राजधानी में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान दो से तीन डिग्री कम होने की संभावना है। शाम को बूंदाबांदी का अनुमान भी है। इसके बाद 6 सितंबर से तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है।

सामान्य से 6 डिग्री अधिक
सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 39 से 86 प्रतिशत रहा। सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेकस को छोड़कर अन्य जगहों पर तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। रात के समय बूंदाबांदी या बौछारे पड़ने की उम्मीद है। इसके बाद 6 सितंबर को भी बूंदाबांदी या बौछारों की संभावना है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

7 सितंबर से बदलेगा मौसम
इसके बाद 7 से 10 सितंबर तक मौसम ड्राई रहेगा। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है। अहम यह है कि इस बार जुलाई और अगस्त में भी तापमान 40 डिग्री के उपर नहीं गया। लेकिन सितंबर में तापमान का 40 डिग्री के पार जाने से एक्सपर्ट भी हैरान हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...