17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedINDIA हुआ BHARAT तो क्या ठप हो जाएंगी तमाम भारतीय साइट्स? यहां...

INDIA हुआ BHARAT तो क्या ठप हो जाएंगी तमाम भारतीय साइट्स? यहां है पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली,

संसद के विशेष सत्र को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. इस विशेष सत्र की आधिकारिक वजह अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन मंगरवार को आई एक जानकारी से हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. माना जा रहा है कि सरकार इस विशेष सत्र में देश का नाम भारत (India हटाने का) किए जाने का प्रस्ताव रख सकती है.

देश के नाम को India से भारत करने की मांग कई बार उठ चुकी है. हालांकि, देश के ये दोनों ही नाम संविधान में हैं. ऐसे में इंडिया नाम को हटाने से कई बदलाव हो सकते हैं. इसमें से एक बदलाव देश की तमाम वेबसाइट्स पर पड़ सकता है. वे सभी वेबसाइट्स, जो .in डोमेन पर काम कर रही हैं, उन्हें बदला जा सकता है.

हालांकि, वेबसाइट्स का ये बदलाव अभी सिर्फ चर्चा का मामला है. क्योंकि ये पूरी तरह से किसी देश पर निर्भर करता है कि वो अपने TLD (टॉप लेवल डोमेन) को क्या रखता है. ऐसे में हम उन सभी संभावनाओं पर चर्चा करेंगे, जो देश का नाम इंडिया ना रहने पर हो सकती हैं.

अगर तमाम इंडियन वेबसाइट्स या जिन वेबसाइट के आखिर में .in लगा है, क्या BHARAT नाम होने के बाद ठप हो जाएंगी? क्योंकि सभी देशों की वेबसाइट्स का आखिर में उनका एक कोड होता है जैसे भारत का IN है. अगर BHARAT होता है कि आखिर में Bh लगाया जा सकता है. ऐसे में पुराने .in डोमेन का क्या होगा, आइए जानते हैं.

जब कभी नाम बदलता है तो क्या होता है?
किसी भी देश के नाम बदलने पर उसके टॉप लेवल डोमेन यानी TLD पर भी असर पड़ सकता है. ये असर देश के लिए फैसले से पड़ेगा. TLD एक दो अक्षर का डोमेन होता है, जो किसी देश की पहचान से जुड़ा होता है. जैसे अमेरिका में .us, यूनाइटेड किंगडम में .uk, जर्मनी में .de का इस्तेमाल किया जाता है. जब कोई देश अपना नाम बदलता है, तो TLD पर भी इसका असर पड़ सकता है. हम इन संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.

TLD को अपडेट करना
सबसे पहली संभावना जो सामने आती है, वो है TLD का बदला जाना. अगर कोई देश अपना नाम X से बदलकर Y करता है, तो वो अपने TLD को भी .cx से बदलकर .cy कर सकता है. इस ट्रांजेक्शन के लिए Internet Assigned Numbers Authority (IANA) और ICANN के सहयोग की जरूरत होती है. ये ऑर्गेनाइजेशन्स ग्लोबली डोमेन नेम और IP ऐड्रेस को मैनेज करती हैं.

पुराने TLD को बरकरार रखना
एक केस ये भी है कि देश पूरी तरह से अपने TLD को पहले वाला ही रखे. यानी एक देश अपने नाम को तो X से बदलकर Y कर लेता है, लेकिन अपने TLD को .cx ही रखता है. इसका एक उदाहरण चेक रिपब्लिक है, जिसने साल 2016 में अपना नाम चेक रिपब्लिक के बदलकर चेकिया कर लिया, लेकिन TLD को .cr ही रहने दिया.

TLD बदला तो क्या होगा?
किसी देश के TLD बदलने पर भी कई पहलुओं पर ध्यान देना होगा. सबसे पहला सवाल आता है कि डोमेन नेम बदलने से मौजूदा वेबसाइट्स की रैकिंग पर क्या असर होगा? इसके अलावा ये ट्रांजिशन कैसे होगा.

ऐसी स्थिति में ट्रांजिशन के दौरान दोनों ही TLD उपलब्ध होंगे और उन्हें माना जाएगा. इसके लिए पुराने TLD को नए पर रिडायरेक्ट किया जा सकता है. इसके लिए मौजूदा वेबसाइट ओनर्स को वक्त चाहिए होगा और ये प्रक्रिया धीरे-धीरे होगी. देश में मौजूद डोमेन ओनर्स को अपने डोमेन नेम को अपडेट करना होगा. अगर कोई ओनर डोमेन चेंज करता है तो उसकी वेबसाइट का URL, ईमेल ऐड्रेस और दूसरी आइडेंटिटी बदल जाएंगी.

इसके अलावा TLD को बदलने की दशा में अंतरराष्ट्रिय बॉडीज और ऑर्गेनाइजेशन्स से बातचीत करनी पड़ती है, जिससे इस माइग्रेशन को स्मूद बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं डोमेन रजिस्ट्रार समेत इंटरनेशनल कम्युनिटी को इस बदलाव को मानना और लागू करना होगा. डोमेन रजिस्ट्रार और होस्टिंग प्रोवाइडर्स को अपने सिस्टम को नए TLD पर अपडेट करना होगा. इस प्रॉसेस में वक्त लगेगा.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...