18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया था नारा, अब अकबर लोन ने सुप्रीम कोर्ट...

पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया था नारा, अब अकबर लोन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा

Published on

नई दिल्ली

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता मोहम्मद अकबर लोन ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि वह एक सांसद के रूप में भारत के संविधान के प्रावधानों और देश की क्षेत्रीय अखंडता को संरक्षित एवं बरकरार रखने के लिए ली गई अपनी शपथ को दोहराते हैं। शीर्ष अदालत ने सोमवार को लोन को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ लेने और देश की संप्रभुता को बिना शर्त स्वीकार करने के लिए एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारा लगाने का मुद्दा
हलफानामा मांगने के पीछे वजह थी कि अनुच्छेद 370 को हटाने से संबंधित मामले में संविधान पीठ द्वारा की जा रही सुनवाई के दौरान 2018 में उनके द्वारा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारा लगाए जाने से संबंधित मुद्दा उठने पर बड़ा विवाद पैदा हो गया था। कार्यवाही के अंत में, लोन की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ को हलफनामा सौंपा। पीठ ने कहा कि वह इसका अध्ययन करेगी।

सॉलिसिटर जनरल की हलफनामे पर आपत्ति
केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हलफनामे की सामग्री पर आपत्ति जताई। हलफनामे में लोन ने कहा कि मैं भारत संघ का एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक हूं। मैंने संविधान के अनुच्छेद 32 के माध्यम से इस अदालत से संपर्क करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है।” इसमें कहा गया कि मैं संसद सदस्य के रूप में भारत के संविधान के प्रावधानों को संरक्षित और बरकरार रखने तथा भारत की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए ली गई अपनी शपथ को दोहराता हूं।

370 को निरस्त किए जाने को चुनौती
मेहता ने शीर्ष अदालत से आग्रह किया कि हलफनामे में जो नहीं लिखा गया है उसे भी ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि लोन ने अपने कथित आचरण के लिए हलफनामे में कोई पश्चाताप व्यक्त नहीं किया है। लोन मुख्य याचिकाकर्ता हैं, जिन्होंने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती दी है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...