17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedपीएम मोदी के संसद में बोलते ही रॉकेट बने इन 7 कंपनियों...

पीएम मोदी के संसद में बोलते ही रॉकेट बने इन 7 कंपनियों के शेयर, 25 दिन में 40% तक रिटर्न!

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 अगस्त को लोकसभा में सरकारी कंपनियों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि विपक्ष जिन सरकारी कंपनियों (PSU) को बर्बाद करने का आरोप लगा रहा था, वो सभी फल-फूल रही हैं. यानी उन कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है.

दरअसल पीएम मोदी विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने दो सरकारी सरकारी कंपनियों का नाम भी लिया था, जिसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष कहता था कि हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिडेट (HAL) को सरकार ने बर्बाद कर दिया. इसके अलावा LIC को लेकर झूठ फैलाने में विपक्ष पीछे नहीं था. लेकिन हुआ इसका उल्टा. जिन कंपनियों को लेकर विपक्ष ने सवाल दागे थे, वो कंपनियों आज पहले ज्यादा आर्थिक तौर पर सेहतमंद हैं और निवेशकों को शानदार रिटर्न देने का काम कर रही हैं.

इसके अलावा पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि जिन सरकारी कंपनियों पर विपक्ष सवाल उठाए, उसपर दांव लगा देना चाहिए. क्योंकि ये जिसे बुरा कहते हैं, उसका भला ही होता है. पीएम मोदी द्वारा संसद में इस मसले का जिक्र किए करीब 25 दिन बीत चुके हैं. ऐसे में हमने ये जानने की कोशिश की है कि पीएम मोदी के संसद में बयान के बाद सरकारी कंपनियों का क्या हाल है? आंकड़े बताते हैं कि पिछले 25 दिनों में यानी पीएम मोदी के बयान के बाद सरकारी कंपनियों के शेयरों ने 40 फीसदी तक दमदार रिटर्न दिया है. मतलब, पीएम मोदी के बयान के बाद भी दांव लगाने वाले निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न मिला है.

Hindustan Aeronautics Ltd(HAL): इस कड़ी में पहला नाम HAL का आता है, क्योंकि पीएम मोदी ने इसका उदाहरण दिया था. डिफेंस से जुड़ी इस सरकारी कंपनी के शेयर का दाम 10 अगस्त को 3,791 रुपये था, जो अब यानी 6 सितंबर को बढ़कर 3,973 रुपये हो चुका है. यानी इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी आई है. इसने पिछले एक साल में दमदार 66 फीसदी रिटर्न दिया है.

Mazagon Dock Shipbuilders Ltd: ये डिफेंस से जुड़ी सरकारी कंपनी है, ये पिछले एक साल से पीछे मुड़कर नहीं देख रही है. 10 अगस्त को इसका शेयर 1,794 रुपये का था, जो अब बढ़कर 1,907 रुपये हो चुका है. संसद में मोदी के बयान के बाद इस शेयर में करीब 7 फीसदी की तेजी आई है. जबकि एक साल में ये शेयर 400% चढ़ा है.

Shipping Corporation of India Ltd (SCI): इस सरकारी कंपनी ने केवल एक महीने में 43 फीसदी का रिटर्न दिया है. पीएम मोदी ने 10 अगस्त को संसद में सरकारी कंपनियों को लेकर जिक्र किया था, यानी आज से करीब 25 दिन पहले, उस समय इस शेयर की कीमत 100 रुपये के आस-पास थी. जो अब बढ़कर 143.50 रुपये हो चुकी है.

Indian Railway Finance Corp Ltd (IRFC): रेलवे से जुड़ी ये सरकारी कंपनी भी रिटर्न देने में पीछे नहीं है. 10 अगस्त को IRFC का शेयर 50 रुपये के करीब था. लेकिन पिछले 25 दिन में बढ़कर 69 रुपये का हो चुका है. यानी इसमें दमदार 38 फीसदी की रैली आई है. वहीं एक साल में इसने 208 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL): वैसे रेलवे से जुड़ी सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इस कंपनी के शेयर 10 अगस्त को 126.60 रुपये का था, जो अब बढ़कर 150.25 रुपये तक पहुंच चुका है. एक साल में इसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस सरकार कंपनी ने एक साल में 356 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Railtel Corporation of India Ltd: ये सरकारी कंपनी भी रेलवे से जुड़ी है. और इसने पिछले 25 दिन में शानदार 29 फीसदी का रिटर्न दिया है. 10 अगस्त को इसका शेयर 171 रुपये के करीब था, जो अब 223.20 रुपये तक पहुंच चुका है. एक साल में इस शेयर ने भी निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है.

Life Insurance Corporation of India (LIC): देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC ने भी पिछले 25 दिन में शानदार 7 फीसदी रिटर्न दिया है. जिस दिन पीएम मोदी संसद में सरकार कंपनियों के बारे में बोल रहे थे. उस दिन इस शेयर की कीमत 641 रुपये थी, जो अब बढ़कर 682 रुपये हो गई है.

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...