17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedभारत vs INDIA की बहस के बीच अक्षय का बड़ा फैसला, बदला...

भारत vs INDIA की बहस के बीच अक्षय का बड़ा फैसला, बदला फिल्म का नाम

Published on

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ का नाम बदलकर ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ कर दिया है. ये बदलाव देश का नाम इंडिया से भारत रखने की चर्चा के बीच किया गया है. इसके पहले अमिताभ बच्चन भी सोशल मीड‍िया पर भारत माता की जय ल‍िखकर अपनी राय दे चुके हैं.

इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर भी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. टीजर में आप उन्हें माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के अवतार में देख सकते हैं. ये फिल्म जसवंत और उनकी बहादुरी की कहानी पर आधारित है. साल 1989 में जसवंत ने जमीन से 350 फीट नीचे फंसे 65 माइनर्स को बचाया था.

ये घटना बिहार के रानीगंज में हुई थी, जिसे मिशन रानीगंज के नाम से भी जाना जाता है. पहले इस फिल्म का नाम ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ रखा गया था. लेकिन अब नए वीडियो के साथ अक्षय ने फिल्म के नए नाम ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ का ऐलान कर दिया है. फिल्म का पहला टीजर गुरुवार, 7 सितंबर को रिलीज किया जाने वाला है.

ये पहली बार नहीं है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम बदला गया हो. पिछले साल इस फिल्म का ऐलान किया गया था. तब इसका नाम ‘कैप्सूल गिल’ रखा गया था. इसके बाद ये ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ और अब ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ हो गई है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. अक्षय कुमार की ये फिल्म 6 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी. इससे पहले दोनों की जोड़ी को फिल्म ‘केसरी’ में देखा गया था. 2019 में आई इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सिख क्रांतिकारी की भूमिका निभाई थी. अक्षय की नई फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं. इसे पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन बैनर तले बनाया जा रहा है.

जैकी श्रॉफ ने देश का नाम बदलने पर कहा ये
कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत किया जाने वाला है. इस खबर के आने के बाद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था. बिग बी ने एक ट्वीट में ‘भारत माता की जय’ लिखा था. दूसरी तरफ देश का नाम बदलने की खबर पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने कहा कि ये खराब बात नहीं है. जैकी ने कहा, ‘भारत बोलना कोई बुरी बात नहीं है. देश का नाम बदलेगा, हम थोड़ी बदलेंगे.’

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...