20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorized'इंडिया नहीं भारत चाहिए...', देश के नाम पर बहस के बीच बोले...

‘इंडिया नहीं भारत चाहिए…’, देश के नाम पर बहस के बीच बोले टीवी के श्रीकृष्ण नीतिश भारद्वाज

Published on

नीतिश भारद्वाज जिन्होंने टेलीविजन में कृष्णा के किरदार को अमर दिया था. वो इन दिनों अपने थिएटर शो चक्रव्यूह को लेकर चर्चा में हैं. नीतिश अपने नाटक के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे थे. इसी बीच चल देश के नाम को लेकर चल रही बहस पर भी नितीश ने अपनी राय रखी है.

मेरा वोट ‘भारत’ नाम को है
आजतक डॉट इन ने भारत और इंडिया के नामों के बीच चल रहे डिबेट पर जब नितीश भारद्वाज की राय जाननी चाही कि भारत या इंडिया? में से टीवी के कृष्ण किस नाम को चुनना पसंद करेंगे? जवाब में नितीश कहते हैं, भारत…मैं चाहूंगा कि हमारे देश को भारत के नाम से ही पहचाना जाए. दरअसल मैं बता दूं, यह विष्णु पुराण से आया शब्द है. हमारी पहचान भी सनातन धर्म की वजह से ही विश्वभर में रही है. तो भारत नाम ही होना चाहिए. नीतिश आगे कहते हैं, वहीं इंडिया जो शब्द है, वो ग्रीक वर्ड इंडिका से आया है. जिसे ब्रिटिश द्वारा दिया गया है. इसलिए मेरा वोट भारत को ही है. बता दें, इससे पहले अक्षय कुमार ने भी इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटिल ‘मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेक्यू’ को बदल दिया है. पहले ‘इंडियन’ रेस्क्यू था, जिसे बदलकर ‘भारत’ कर लिया गया है.

नितीश से जब हमने जानना चाहा कि आइडियोलॉजी को लेकर इंडस्ट्री दो हिस्से में बंटी है. एक आइडियोलॉजी के होने की वजह से काम मिलने में दिक्कत होती है? या दो अलग विचारधारा वाले एक साथ काम कर पाते हैं? इसके जवाब में नितीश कहते हैं, मैं बस यही कहना चाहूंगा कि यहां कुछ ही प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स हैं, जो सामने आकर इंडियन ट्रेडिशन या एतिहासिक चीजों पर काम करना चाहते हैं. जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं नितीश की राजनीति में सक्रियता कम हो गई. इसकी कोई वजह? जवाब में कहते हैं, हां, ये बदलाव तो आते ही रहते हैं. जैसा कि मैंने अब कृष्णा ही मुझे सही वक्त पर सही रास्ता दिखाएंगे.

क्या है मामला
जब से जी-20 में इंडिया की जगह भारत का नाम आया है तब से इस पर लगातार विवाद बढ़ने लगा हैं. बता दें कि PM मोदी ने शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति के साथ भारत नाम को जोड़ा है, जो पहले इंडिया नाम से था. इसको लेकर अब TMC ने बीजेपी पर सवाल खड़े किए हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...