11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedजाह्नवी कपूर का बिन ब्लाउज वाला साड़ी फोटोशूट, फूहड़ नहीं बहुत सुंदर...

जाह्नवी कपूर का बिन ब्लाउज वाला साड़ी फोटोशूट, फूहड़ नहीं बहुत सुंदर हैं तस्वीरें

Published on

जाह्नवी कपूर हमेशा से ही अपने स्टाइल की लिए जानी जाती रही हैं। ये अदाकारा जब स्टार किड थी, तब भी अपने ट्रेंडी फैशन सेंस से दूसरी एक्ट्रेसेस तक को टक्कर दे डालती थीं। पहले जहां उनके स्टाइल में वेस्टर्न कपड़े ही ज्यादा दिखाई देते थे, वहीं अब इसमें भारतीय परिधान भी खूब नजर आते हैं। इन्हें पहनकर तो वो कई ऐसे फोटोशूट्स भी करवा चुकी हैं, जिनमें उनकी खूबसूरती बस देखते ही बनती है। इसी लिस्ट में उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी शामिल किया जा सकता है, जिसमें वो किसी पेंटिंग की तरह एकदम परफेक्ट और ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं।

गुलाबी साड़ी और नो-ब्लाउज लुक
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में जाह्नवी को एकदम क्लासिक ब्यूटी वाला लुक दिया गया है। एक सेट की तस्वीरों में अदाकारा को गुलाबी रंग की प्यारी सी साड़ी पहने देखा जा सकता है। इसे इस तरह से ड्रेप किया गया था कि बस्ट पोर्शन भी ट्रडिशनल ड्रेप के फैब्रिक से ही कवर हो जाए।

बालों में एक्सटेंशन जोड़ते हुए उन्हें कर्ल्स में स्टाइल किया गया था। इन्हें हल्के गुलाबी रंग के फूलों से भी सजाया गया, जो खूबसूरती को दोगुना कर गए। जाह्नवी का मेकअप एकदम नैचरल रखा गया, लेकिन इसके साथ उनके ब्लश और लिप्स्टिक का जो शेड मैच किया गया, वो फ्रूटी टच काफी रिफ्रेशिंग लगा।

नजर आई श्रीदेवी की झलक
इसी तरह ऑरेंज कलर फैमिली के शेड की साड़ी में भी जाह्नवी की क्लासिक ब्यूटी नजर आई। ग्लॉसी मेकअप, प्लेन कर्ली हेयर और मिनिमल जूलरी अदाकारा की असली खूबसूरती को उभार रहे थे। बल्कि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इसमें वो अपनी मां श्रीदेवी की झलक दे रही थीं।जाह्नवी कपूर के लिए ये यकीनन एक नए तरह का फोटोशूट था, लेकिन उन्होंने जिस तरह से इसे ऐस किया और अपने चार्म को बिखेरा, वो तारीफ के काबिल है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...