18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी, फिलहाल भारत...

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी, फिलहाल भारत में ही रहेंगे

Published on

नई दिल्‍ली

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। हवाई अड्डे के अधिकारी ने यह जानकारी दी। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि जमीन पर इंजीनियरिंग टीम समस्या को ठीक नहीं कर लेती। वह जी20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए भारत आए थे। रविवार को रवाना होते हुए उनके विमान में टेक्निकल प्रॉब्‍लम आई। यह पहली बार नहीं है जब एयरबस ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए समस्याएं पैदा की हैं।

इसके पहले रविवार को ट्रूडो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई। पीएम मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष को वहां चरमपंथी तत्वों की भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में भारत की चिंताओं से अवगत कराया।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक के दौरान मोदी ने ट्रूडो से कहा कि ये तत्व अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं। भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं। राजनयिक परिसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कनाडा में भारतीय समुदाय और उनके पूजा स्थलों को नुकसान की धमकी दे रहे हैं।

बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा, ‘संगठित अपराध, ड्रग सिंडिकेट और मानव तस्करी के साथ ऐसी ताकतों का गठजोड़ कनाडा के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए। ऐसे खतरों से निपटने में दोनों देशों के लिए सहयोग करना जरूरी है।’

पीएम मोदी ने साथ ही इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-कनाडा संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन के प्रति सम्मान और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित संबंध आवश्यक है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...