18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयवकील का हाथ देख चीफ जस्टिस ने पूछा क्या हुआ? कुत्तों के...

वकील का हाथ देख चीफ जस्टिस ने पूछा क्या हुआ? कुत्तों के हमले का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली

आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है। सुप्रीम कोर्ट में यह मामला उस वक्त आया जब एक वकील कोर्ट रूम में पेश हुए और उनके हाथ में पट्टी लगी थी। चीफ जस्टिस ने वकील के हाथ को देखते हुए पूछा कि क्या हुआ। हाथ दिखाते हुए वकील कुणाल चटर्जी ने कहा कि 5 कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस मनोज मिश्रा ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरों पर चिंता व्यक्त की।

सीजेआई ने कुणाल चटर्जी से कहा कि यदि आपको मेडिकल सहायता की जरूरत है तो मैं रजिस्ट्री से इस पर गौर करने के लिए कह सकता हूं। इसी बीच चीफ जस्टिस ने बताया कि उनके लॉ क्लर्क भी अपनी कार पार्क करते समय कुत्ते के हमले के शिकार हो गए थे। जस्टिस नरसिम्हा ने इस मामले की गंभीरता पर कहा कि यह एक खतरा बनता जा रहा है।

कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। उत्तर प्रदेश की एक दुखद घटना साझा की जहां एक लड़के की कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से मौत हो गई थी। एक वकील ने इस मामले पर चीफ जस्टिस से संपर्क साधा और स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया। हालांकि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोई फैसला नहीं आया है। आवारा कुत्तों से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही लंबित है। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...