15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedपति के बगल में खड़ी प्रियंका चोपड़ा ने पहने ये कैसे कपड़े?...

पति के बगल में खड़ी प्रियंका चोपड़ा ने पहने ये कैसे कपड़े? सामने से थे कई कट लगे

Published on

प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनका शेड्यूल हमेशा बिजी रहता है। हालांकि, इसके बावजूद वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए टाइम जरूर निकालती हैं। इस दौरान जब उन्हें देखा जाता है, तो एक ओर तो ये बाला फैमिली गोल्स देती दिखती है, तो वहीं दूसरी ओर अपने सुपर फैशनेबल अंदाज से फैशन गोल्स देने में भी पीछे नहीं रहती हैं। इसी का लेटेस्ट उदाहरण तब नजर आया, जब पीसी अपने पति निक जोनस और जेठ जो जोनस-निक जोनस के कॉन्सर्ट में शरीक होने पहुंचीं। इस दौरान वो अपने हबी को जमकर चीयर करती नजर आईं, तो वहीं उनकी हॉट ड्रेस दिल की धड़कन तेज करने में कामयाब होती लगी। वैसे इस दौरान नन्ही मालती भी अपने क्यूट स्टाइल से दिल चुरा ले गई।

पीसी ने पहनी सुपर हॉट ड्रेस
प्रियंका के लुक की बात करें, तो आप ये मानने को मजबूर हो जाएंगे कि उनका अवतार एकदम हॉट था। बोल्ड फैशन से एक्सपेरिमेंट करने में पीसी वैसे ही कभी नहीं हिचकिचाती हैं, ऐसे में इस बार का उनका लुक भी शॉकिंग नहीं था। अदाकारा ने इस बार अपने पति के कॉन्सर्ट के लिए ब्लैक कलर की ड्रेस चुनी थी, जो फिगर हगिंग थी। ये डीटेल उनके कर्वी एंड फिट फिगर को जमकर हाइलाइट कर रही थी।

कट-आउट डीटेल ने जोड़ा सिजल
ब्लैक ड्रेस में स्पगैटी स्ट्रेप्स के साथ बिकीनी स्टाइल नेकलाइन दी गई थी। इतना ही नहीं इसमें फ्रंट पोर्शन पर कट-आउट और रूश्ड डीटेलिंग थी। ये डिजाइन ऐसी थी, जो पूरे लुक को जबरदस्त ऊम्फ फैक्टर से भर रही थी। चाहे प्रियंका को इसमें किसी भी एंगल से देखें, वो आपको एकदम गॉरजस एंड सिजलिंग हॉट नजर आएंगीं।

डायमंड जूलरी
प्रियंका ने अपने लुक को डायमंड स्टडिड ईयरिरंग्स, गोल्ड चेन एंड डायमंड पेंडेंट और रिंग के साथ पेयर किया था। जूलरी का ये सिलेक्शन उनके लुक में रिच वाइब्स जोड़ने में कामयाब रहा। पीसी का मेकअप और हेयर हमेशा की तरह ही फ्लॉलेस नजर आए।

बेटी को नजर से बचाने के लिए पहनाए ये गहने
ये बात सभी जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में बस चुकी हैं, लेकिन उनके लाइफस्टाइल में अभी भी भारतीय टच हमेशा नजर आता है। यहां तक कि बेटी की परवरिश में भी इसके अंश साफ देखे जा सकते हैं। इसी को फॉलो करते हुए इस बार अदाकारा ने कैजुअल कपड़े पहनी अपनी लाडली को काले और सोने के मोती से बने कंगन पहनाएं। भारत में इन्हें बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए पहनाया जाता है। वैसे मालती ने कान में भी जो सोने के ईयररिंग्स पहने थे, उनमें नीचे ईवल आई बनी हुई थी। इन्हें भी नजर से बचाने के लिए पहना जाता है।

Latest articles

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...