18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयकनाडा रवाना हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो, विमान में तकनीकी खराबी के चलते...

कनाडा रवाना हुए पीएम जस्टिन ट्रूडो, विमान में तकनीकी खराबी के चलते दो दिन से दिल्ली में थे

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार दोपहर को रवाना हो गए. जस्टिन ट्रूडो 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में हुई G-20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आए थे. उन्हें रविवार को कनाडा के लिए रवाना होना था. लेकिन उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके बाद उन्हें दो दिन तक दिल्ली में रुकना पड़ा.

दरअसल, जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद जस्टिन ट्रूडो रविवार को स्वदेश रवाना होने वाले थे. लेकिन उड़ान भरने से पहले जांच के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आ गई थी. इसके बाद कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों ने विमान एयरबस CFC001 को उड़ान भरने से रोक दिया था.

इसके बाद कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया था कि जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस ले जाने के लिए एक बैकअप विमान CFC002 आ रहा है. हालांकि, बैकअप विमान नहीं आया, वे विमान के ठीक होने के बाद उसी से दोपहर 1 बजे रवाना हुए. कनाडाई प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को बताया गया कि तकनीकी खराबी ठीक कर ली गई है. उसे उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है.

पीएम मोदी के साथ की थी द्विपक्षीय वार्ता
जस्टिन ट्रूडो ने जी-20 के इतर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो को कनाडा में चरमपंथी तत्वों की जारी भारत विरोधी गतिविधियों के बारे में भारत की कड़ी चिंताओं से अवगत कराया. पीएम मोदी ने ट्रूडो का ध्यान उन खालिस्तानी अलगाववादियों की ओर खींचा जो राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे थे और भारतीयों को धमकी दे रहे थे.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...